सुरेश वाडकर के पास गया था माधुरी का रिश्ता लेकिन उन्होंने शादी से इंकार कर दिया था, क्यों? जानिए

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ९० के दशक में सबसे कामयाब अभिनेत्री रही है। ये हिंदी सिनेमा की ऐसी हीरोइन रही है जिनके आगे हर हीरोइन यहां तक की हीरो का अभिनय भी फ़ीका पड़ जाता था। इनकी अदाओं के तो आज भी लाखों दीवाने है।

माधुरी के माता-पिता चाहते थे कि माधुरी शादी करके अपनी घर-गृहस्थी संभाले और इसी वजह से पढाई पूरी होने के बाद उन्होंने लड़के तलाशना भी शुरू कर दिया था। बहुत खोजबीन के बाद उन्हें सुरेश वाडकर के रूप में एक लड़का पसंद आया था। सुरेश वाडकर उन दिनों गायकी में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहे थे।

सबकुछ तय हो गया था। मगर जब सुरेश वाडकर ने माधुरी दीक्षित की तस्वीर देखी तो उन्होंने शादी करने से साफ इनकार कर दिया था। सुरेश वाडकर का कहना था कि माधुरी दीक्षित बहुत दुबली-पतली है। इसीलिए वो उनसे शादी नहीं कर सकते।

इस तरह सुरेश वाडकर ने माधुरी दीक्षित से शादी करने का प्रपोसल ठुकरा दिया। इस शादी के ना होने से भले ही माधुरीदीक्षित के माता-पिता नाराज़ और नाखुश थे मगर वो काफी खुश थी। क्यूंकि इसी इनकार की वजह से उन्हें आगे फिल्मों में काम करने का मौका मिला और आगे चलकर माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की एक बड़ी कामयाब अभिनेत्री बन गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *