हड़प्पा सभ्यता में लाजवर्द मणि कहाँ से हासिल की जाती थी?

अफ़ग़ानिस्तान के बदख़्शान प्रान्त में कोकचा नदी कि वादी में लाजवर्द की सर-ए-संग नामक खान लगभग ३०००-४००० ईसापूव से काम कर रही हैं और यहाँ पास के शोरतुगई नामक स्थान पर सिन्धु घाटी सभ्यता की एक व्यापारिक बस्ती भी मिली हैं जिसे ज़रिये सिन्धु घाटी सभ्यता के लोगों तक लाजवर्द पहुँचाया जाता था।

लाजवर्द के कुछ स्रोत सुदूर पूर्व में साइबेरिया की बायकल झील के पास भी मिले हैं। लाजवर्द की मांग इतनी व्यापक थी कि अफ़ग़ान लाजवर्द के बने ज़ेवर प्राचीन मिस्र, सुमेर, कॉकस क्षेत्र और दूर पश्चिमी अफ़्रीका के मॉरीतानिया तक भी मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *