हिंदुस्तान को तहे दिल से मोहब्बत करता है यह विदेशी एक्टर, बेटी का नाम रखा है इंडिया
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ अपनी अपकमिंग फिल्म एक्सट्रैक्शन की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। उनकी यह फिल्म कुछ दिनों पहले ही नेट प्लेस में रिलीज की गई है और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है इस अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से भारत वासियों से रिक्वेस्ट की थी उन फिल्म देखने की रिक्वेस्ट की थी उनकी रिक्वेस्ट को भारत वासियों ने सर आंखों पर रखा और उनकी फिल्म को जबरदस्त प्यार भी दिया यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई।
इस नई फिल्म की ज्यादातर शूटिंग इंडिया में ही हुई है। अगर आप इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तो आपको बता दें इसमें आपको ज्यादातर लोकेशन इंडिया की ही देखने को मिलेंगी। भारत के लोगों के लिए यह फिल्म बेहद खास है। अगर आपने अब तक यह मूवी नहीं देखी है तो आपको भी यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। यह आपको पूर्ण मनोरंजन देगी।
आपको बता दें, इस विदेशी एक्टर का इंडिया से कनेक्शन नया नहीं है बल्कि बहुत पुराना है। वह हिंदुस्तान को तहे दिल से प्यार करते हैं। उनका यह प्यार किसी से छुपा नहीं है। क्रिस और उनकी बीवी ने काफी वक्त इंडिया में साथ गुजारा है। इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। पिछले साल एक इंटरव्यू के दौरान क्रिस ने बताया था कि भारत के लोग कितने प्यारे हैं। क्रिस पहले भी इंडिया में कई बार शूटिंग कर चुके हैं। यहां के लोगों में जो रोमांच है, वह उन्हें बेहद पसंद आता है।
क्रिस इंडिया से इतनी मोहब्बत करते हैं कि उन्होंने अपनी एक बेटी का नाम भी इंडिया रखा हुआ है। आपको यह जानकर थोड़ी हैरानी होगी लेकिन यह सच है कि उनकी बेटी का नाम इंडिया है। आपको बता दें क्रिस के अपनी पत्नी से कुल 3 बच्चे हैं। वह अपने तीनों बच्चों से सच्ची मोहब्बत करते हैं।