10 का है मास्क, जुर्माना है 500 का, क्यों करो लापरवाही, मास्क लगाओ जुर्माना बचाओं
आज जिस तरह से कई देशो में (कोविड-19) कोरोना वायरस फ़ैल रहा है। सभी देश के लोग चिंतित है। हमारे देश के पीएम और सीएम से लेकर प्रशासन द्वारा सभी नागरिको को जागरूक किया जा रहा है। कोरोना वायरस जैसे महामारी काफी फैल रही हैं। ऐसे में हम क्यों लापरवाही करे। हम सभी को स्थानीय प्रशासन बार बार जागरूक करते है।
आयुक्त, आई जी और जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी नागरिको से यह अपील किया जाता रहा है कि मास्क जरूर लगाये। दो गज की दुरी अपनाये। बिना जरूरत घर से बाहर न निकले। साफ़ सफाई का रखे ध्यान और सेनेटाइजर का करे प्रयोग। इस तरफ से प्रशासन हमे जागरुक करता है और प्रति दिन पुलिस पैदल गस्त करती है। हमें जागरूक करती है फिर भी हम क्यों लापरवाही करे।
आप शायद जानते नही है। छोटी सी भूल आप को और आप के अगल बगल नुकसान पहुचा सकती है। बीमारी तो खतरनाक है ही एक दूसर के सम्पर्क में आने से फैलती है। जागरूक बनयीये और इस बीमारी से बचने के उपाय का अनुपालन करे। और पुलिस के चलान से भी बचे।