11 घंटे से पागलों की तरह मिट्टी खोद रही थी हथिनी, सच्चाई आई सामने तो भर आईं आँखे

इंसान हो या जानवर, हर कोई अपने बच्चों से बेहद प्यार करता है। एक माँ हमेशा अपने बच्चों को खुश देखना चाहती है। अगर बच्चे पर कुछ विपत्ति आती है, तो माँ उसकी जान बचाती है।

क्योंकि एक माँ के लिए, उसका बच्चा दुनिया की सबसे अनमोल वस्तु होती है। मां की ममता का एक घटना देखने को मिला। जिसमें एक हथिनी अपने बच्चे को गड्ढे में गिरने से बचाने के लिए लगातार मिट्टी खोदते हुए दिखाई दे रही थी।

जंगल में हाथी के घूमते हाथी पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। उसका छोटा बच्चा रास्ते में चलते हुए एक रात गड्ढे में गिर गया। इसके बाद हथिनी ने अपने बच्चे को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत की।

उसने बिना रुके लगातार 11 घंटे तक गड्ढा खोदा। घबराहट में, हथिनी अपने बच्चे पर अधिक कीचड़ डाल रही थी लेकिन उसने हार नहीं मानी।

वह रात से लेकर सुबह तक लगातार मिट्टी खोदती रही। लेकिन सुबह तक वह बहुत थक गई थी और रोने लगी थी। उसके रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए।

इसकी लाचारी देखकर ग्रामीणों को दया आ गई। फिर सभी ने बच्चे को बाहर निकालने का संकल्प लिया। इसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया एवं कड़ी मशक्कत के बाद उसके बच्चे को बाहर निकाल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *