11000 वाट बिजली के खम्बे से निकला पानी,जानें लोगों का क्या था रिएक्शन

आए दिन कुछ न कुछ अदभुत घटना होती रहती है।जिससे लोग चमत्कार कहते है।जिसमें इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमे बिजली के पोल से जलधारा बह रही है | खम्बे से निकलती जलधारा को लोग चमत्कार मान रहे है | लोग कह रहे है कि एक 11000 वाट के खम्बे से बिजली और पानी एक साथ कैसे निकल सकता है |

इसे देखकर कई लोग हैरान थे, तो कई लोग इस बात को चमत्कार मान रहे थे | सभी लोग यही बात कर रहे है कि एक खम्बे से बिजली और पानी एक साथ कैसे निकल सकता है | बता दे कई लोगो को इस बात का डर भी सता रहा है की कहीं इस वजह से कोई बड़ा हादसा ना हो जाए |

बिजली के खम्बे से 11000 वाट की बिजली की लाइन गुजर रही है | इसको देखते हुए लोगो को प्रशासन को सुचना दी | सुचना मिलते ही बिजली विभाग और नगर निगम के कर्मचारी वहां पहुँच गए | ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बिजली के खम्बे के नीचे से कोई पुरानी पाइप लाइन गुजर रही है | जो हो सकता है, लीक हो गयी है | जिस वजह से खम्बे से पानी निकल रहा है |

मौके पर पहुंचे नगर निगम के निरीक्षक ने बताया की बिजली को बंद करके खम्बे की खुदाई की जाएगी | इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है | साथ ही उन्होंने कहा की नागरिको को किसी चीज से डरने की जरूरत नहीं है |

वैसे खम्बे से पानी निकलने की बात को सच साबित हो गयी लेकिन सोशल मीडिया पर फैलाये जा रहे चमत्कार की बात झूठ साबित हुयी | ये कोई चमकत्कार नहीं खराबी है | खम्बे के नीचे से गुजर रही पाइप लाइन लीक हो गयी, जिस वजह से खम्बे से पानी निकलने लगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *