15-year-old girl gave birth to a child in her house, murdered him, know what was the whole matter

15 वर्षीय लड़की ने अपने घर में एक बच्चे को जन्म दिया, उसकी हत्या कर दी जानिए क्या था पूरा मामला

ब्रिटेन के हियरफोर्डशायर में कुल-डी-सैक के पास एक 15 वर्षीय लड़की को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उसने जन्म के साथ ही अपने नवजात बच्चे की हत्या कर दी। हालांकि, आरोपी लड़की को पुलिस ने जमानत दे दी है। कहा जाता है कि इस पूरे मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली थी।

मामला कुछ ऐसा है कि 15 वर्षीय लड़की गर्भवती थी और उसके परिवार को भी इसकी जानकारी थी। जिसके कारण उनके परिवार के सदस्य उन्हें एक महीने के लिए स्कूल भी नहीं भेज रहे थे। लेकिन जिस दिन उसने बच्ची को जन्म दिया, उस दिन वह घर पर अकेली थी। उनके पिता कैंसर से पीड़ित थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और परिवार के सभी सदस्य भी अस्पताल गए थे।

वहीं घर में अकेली 15 साल की लड़की को दर्द होता है और वह एक बच्ची को जन्म देती है। लेकिन पिता की बीमारी और परिवार में तनाव के कारण, उन्होंने नवजात बच्चे को पॉलीथिन में पैक किया और उसे कूड़ेदान में फेंक दिया। हालांकि, कचरे में पड़े नवजात पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, नवजात की सांसें थम चुकी थीं।

वेस्ट मर्सिया पुलिस के अनुसार, मामला बेहद संवेदनशील है। एक 15 वर्षीय लड़की को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया है। वहीं, कैंसर से पीड़ित 15 वर्षीय लड़की के पिता की भी मौत हो गई है।

दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *