17 अक्टूबर से फिर दौड़ेगी तेजस एक्सप्रेस, सीटों की बुकिंग आज से, फेस शील्ड अनिवार्य
तेजस एक्सप्रेस एक बार फिर 17 अक्टूबर से लखनऊ से दिल्ली
के बीच चलने जा रही है। आज से सीटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी।
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम के अनुसार यात्रियों को
ट्रेन में पैक्ड भोजन मिलेगा।
आईआरसीटीसी ने तेजस एक्सप्रेस में
सफर करने वालों के लिए फेस शील्ड अनिवार्य कर दी है। इसके बिना
यात्री ट्रेन में सफर नहीं कर पाएंगे।तेजस एक्सप्रेस चलाने का फैसला
मंगलवार को रेलवे बोर्ड और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन
निगम के अफसरों की बैठक में हुआ।इसमें सफर करने के लिए
यात्रियों को लगभग डेढ़ घंटा पहले पहुंचना होगा।
यानी सुबह 6:10
बजे लखनऊ जंक्शन स्टेशन से सफर करने के लिए सुबह 4:30 बजे
पहुंचना पड़ेगा।ट्रेन दोपहर 12:25 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। यात्रियों
को सैनिटाइजर और मास्क देने पर विचार किया जा रहा।17 से मुंबई
और अहमदाबाद के बीच भी तेजस एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो
जाएगा।