19 मई 2021 राशिफल: जानिए क्या कहती हैं आज के दिन आपकी किस्मत के सितारे ?
मेष राशिफल :- मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें।
वृषभ राशिफल :- कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में रुकावट आ सकती है। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता, सतर्क रहें। संतान की शिक्षा सम्बन्धी चिंता रहेगी।
मिथुन राशिफल :- कार्य स्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें। निजी योजनाएं अधूरी रह जाएंगी।कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं। आप के अपनों से धोखा मिल सकता है।
कर्क राशिफल :- मनोरंजन का वक्त नहीं है, अभी अपना ध्यान अपने कॅरियर पर ही दें। लाभकारी अवसर आज मिल सकते है। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। वाहन सुख संभव।
सिंह राशिफल :- आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवन साथी के सहयोग से कार्य स्थल पर लाभ होगा। सोने चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे। आपको मानसिकता बदलने की जरूरत है।
कन्या राशिफल :- आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। राजनीतिक हस्तियों से परिचय होगा। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा।
तुला राशिफल :- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी ख़ास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पेट सम्बंधित पीड़ा सम्भव है।
वृश्चिक राशिफल :- खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार का विस्तार करने में लगे रहें, लाभ होगा। लेकिन पैत्रिक संपत्ति का निपटारा टलता नज़र आएगा। आप के अपने ही आप को परिवार से दूर करना चाहते हैं।
धनु राशिफल :- समय श्रेष्ठ है। आपके ज़रूरी कार्य आज हो सकते हैं। ज़रूरतमंद लोगों की सहायता करें। किसी व्यक्ति विशेष से मिलने के लिए मन व्याकुल होगा।
मकर राशिफल :- आज अभी नहीं तो कभी नहीं का वाक्य याद रखें। समय रहते संभल जाएं, तो ही लाभ होगा। माता के स्वास्थ का ध्यान रखें। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है। आप कब आपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे।
कुंभ राशिफल :- सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में आज रुकावट आ सकती है। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। भूमि भवन के सौदे आज हो सकते हैं। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।
मीन राशिफल :- दिन की शुरुआत प्रसन्नता से होगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। जिस पर आप भरोसा करते हैं वही आज आप को नुकसान दे सकता है, सतर्क रहें।