22-year-old boy was taken by mother of 6 children

6 बच्चों की माँ का दीवाना हुआ 22 साल का लड़का, और फिर ऐसे रचा लिया शादी, लेकिन कर दी एक गलती जिससे

बिहार के नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के कोनन्द गांव में अजब प्यार की गजब कहानी का मामला सामने आया है। यहाँ पर 22 साल के एक लड़के को 50 साल की महिला से प्यार हो गया। हैरान करने वाली बात यह कि , महिला 6 बच्चों की माँ है। खबर के मुताबिक, महिला की बेटी की भी शादी हो चुकी है और उसका भी एक बेटा है।

नानी बनी इस महिला के प्यार में युवक इस कदर दीवाना था कि उसके घर वाले उसके लिए दुल्हन तलाश रहे थे, लेकिन युवक ने साफ मना कर दिया और अपनी प्रेमिका से शादी रचा ली। कोनन्द गांव के इस युवक का नाम राणा पासवान है.

जो दिवंगत बृज पासवान का बेटा है। उसकी उम्र 22 वर्ष है। उसे गोटिया गांव की छह बच्चों की मां 50 साल की संगीता देवी से प्यार हो गया और उसने जमाने की परवाह किए बगैर विधिवत उससे शादी कर ली। 

ग्रामीणों ने बताया कि संगीता देवी की एक बेटी की भी शादी हो चुकी है और उसका भी एक बच्चा है। जब राणा पासवान ने अपने घरवालों को बताया कि वह संगीता देवी से शादी करने जा रहा है, तो ये जानकर उसके घरवालों को आश्चर्य हुआ कि कैसे वह 50 साल की महिला को पसंद कर उससे शादी रचा रहा है। लेकिन जब मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी। 

राणा की खुशी में ही सबने रजामंदी दे दी और दोनों ने शादी कर ली। शादी करके अब दोनों काफी ज्यादा खुश हैं। बताया जाता है कि संगीता देवी हरियाणा के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती है। उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। राणा से संगीता की मुलाकात ईंट भट्ठे पर ही हुई। दोनों के बीच बातचीत हुई फिर दोनों में प्यार हो गया। उम्र को दरकिनार कर दोनों ने साथ घर बसाने का फैसला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *