बैंक खातों में आएंगे 5000 रुपए और नहीं देना होगा किराये के मकान का किराया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी तक 8 लाख लोगों के खाते में 5000 रुपए जमा करवाए गए हैं। इन 8 लाख लोगों में से पांच लाख गरीब बुजुर्ग हैं। एक लाख विकलांगों को 5000 रुपए की सरकारी पेंशन मुहैया कराई गई है।

वहीं दो लाख बेसहारा एवं विधवा महिलाओं को 5000 रुपए की यह पेंशन दी गई है। दिल्ली सरकार की तरफ से यह सहायता राशि 1 अप्रैल तक सभी लोगो के बैंक खातों में जमा करवा दी जाएगी। अरविंद केजरीवाल का कहना है हम यह सहायता राशि अगले 3 माह तक दिल्ली की जनता के खातों में जमा करवाते रहेंगे।

दिल्ली की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही सरकार ने नोटिस जारी कर मकान मालिकों को सलाह दी है कि वह किसी भी किरायेदार से अगले 2 महीनो तक मकान का किराया नहीं लेंगे।

यदि कोई भी मकान मालिक किराया लेता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी। सरकार का कहना है कि हमे एकसाथ मिलकर कोरोना के खिलाफ इस जंग को जीतना है। कृपया सभी सरकार का साथ दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *