दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में 712 जमाती
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के कुल मिलाकर 1,069 केस हैं। जिसमें से 712 केस मरकज के हैं बाकी सारे दिल्ली के हैं। दिल्ली में अब तक 19 मौतें हो चुकी हैं। 54 लोग आईसीयू में हैं और आठ लोग वेंटिलेटर पर हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा कस्बे के पुरानी बस्ती इलाके से लिए गए सात और सैंपल पाजिटिव मिले थे,जिसके बाद इन सभी को कटघोरा से बीती रात्रि में ही लाकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में भर्ती करवाया गया था, इस बीच एक महिला समेत पांच अन्य के सैंपल भी आज पाजिटिव पाए गए, जिसके बाद उऩ्हे भी एम्स रायपुर में भर्ती करने के लिए लाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 26 तारीख को मन की बात करेंगे। प्रधानमंत्री 26 अप्रैल की सुबह 11 बजे मन की बात में देशवासियों को संबोधित करेंगे। उन्होंने खुद ट्वीट कर लोगों से मन की बात को लेकर अपने विचार साझा करने की अपील की है। मोदी ने देश में कोरोना वायरस संकट के बीच लगातार जनता से संवाद स्थापित कर रहे हैं।
मन की बात के अलावे प्रधानमंत्री राष्ट्र के नाम समय-समय पर अपना संबोधन भी जारी कर रहे हैं। 14 अप्रैल को देश में लॉक डाउन का पहला चरण खत्म हो रहा है और इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि पूर्ण बंद आगे भी जारी रहेगा। पीएम मोदी ने अगर इसे बढ़ाने को लेकर ऐलान किया तो 26 अप्रैल को होने वाली मन की बात लॉक डाउन :- 02 के दौरान होगी।