प्रियंका चोपड़ा की एक फोटो पर मच गया बवाल, लोगों ने उन्हें कह डाला देश छोड़ने को
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं उनके चाहने वालों की संख्या लाखों में है स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब हर कोई सेलिब्रिटी अपने फैंस को स्वतंत्र दिवस की बधाई दे रहा था तो प्रियंका चोपड़ा ने भी भारत के तिरंगे झंडे को गले में लपेट कर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करें और लोगों को बधाइयां दी लेकिन लोगों ने इसे तिरंगे झंडे का अपमान कहा और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया साथ ही साथ लोगों ने प्रियंका चोपड़ा को यहां तक कह डाला कि उन्हें ने देश छोड़कर चले जाना चाहिए।लोगों ने फोटो पर ‘disrespectful’ और ‘illegal’ जैसे कमेंट कर डाले। जानें आखिर माजरा क्या था।
दरअसल, ये एक GIF था। इसमें प्रियंका गले में तिरंगे का दुपट्टा डाल लहरा रही हैं। साथ ही उन्होंने व्हाइट स्पेगटी और जींस पहनी हुई थी। लोगों का कहना था कि प्रियंका ने तिरंगे को एसेसरीज की तरह यूज किया है जो कि गलत है।वहीं प्रियंका के हेटर्स ने कहा कि इस तरह तिरंगे का अपमान देखकर अच्छा नहीं लगा। अब कभी इंडिया वापस ना आना। सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रियंका से कहा कि उन्होंने राष्ट्र के गौरव तिरंगे का अपमान किया है।अब कभी इंडिया वापस ना आना। कुछ ने कहा, ‘तुम्हें तो भारत से बाहर निकाल देना चाहिए।’ साथ ही इस तरह के कपड़े पहन स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने पर भी उन्हें ट्रोल किया गया।वहीं कुछ का कहना था कि प्रियंका ने जो गले में डाला है वो सिर्फ एक दुपट्टा है क्योंकि उस पर अशोक चक्र नहीं बना हुआ है। इसलिए ये अपमान नहीं हुआ।
इससे पहले जब प्रियंका पीएम मोदी से मिली थीं तब उन्होंने शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। तब लोगों ने उन्हें ये कहकर ट्रोल किया था कि देश के पीएम के सामने टांगे खोलकर बैठना अशोभनीय है। वहीं कुछ ने उनका सपोर्ट भी किया था।