एक ऐसी जगह जहां लगता है खूबसूरत दुल्हनों का बाजार

आज हम आपको एक ऐसे अनोखे बाजार के बारे में बताएंगे जहाँँ दुल्हनेंं बिकती हैं वह भी वैध तरीके से। शायद आप इस बात पर यकीन न करें बुल्गारिया में स्टारा जागौर नाम की जगह पर 3 साल में एक बार दुल्हनों का का बाजार सजता है। यहां आकर दूल्हा अपनी पसंद की दुल्हन खरीद कर उसे अपने पत्नी बना सकता है। यह मेला ऐसे गरीब परिवारों द्वारा लगाया जाता है जिनके आर्थिक हालात ऐसे नहीं है। कि वे अपनी बेटी की शादी का खर्च उठा सकें। बाजार में लड़कियों को दुल्हन की पोशाक में सजा कर लाया जाता है। बिकने वाली दुल्हनों में लगभग हर उम्र की लड़कियां एवं महिलाएं शामिल होती हैं।

दुल्हन खरीदने के लिए अक्सर लड़के के साथ उसके परिवार वाले भी पहुंचते हैं। दूल्हा पहले अपनी मनपसंद लड़की चुनता है और फिर उसे उससे बात करने का मौका दिया जाता है। लड़की पसंद आ जाने पर उसे अपनी पत्नी स्वीकार कर लेता है। और लड़की के परिवार वालों को तय रकम देता है। दुल्हन खरीदने का चलन यहां गरीब परिवारों में कई पुस्तोंं से चला आ रहा है। इस पर कोई कानूनी रोकथाम भी नहीं है। यह बाजार बुलगारिया के कलाई दीची समुदाय द्वारा लगाया जाता है। समुदाय के अलावा कोई बाहरी व्यक्ति दुल्हन नहीं खरीद सकता। बाजार में वही परिवार होते हैं जो अपनी लड़कियों की शादी करने के लिए आर्थिक तौर से कमजोर होते हैं। बाजार में लड़कियां अकेले नहीं आती उनके साथ परिवार का कोई न कोई सदस्य जरूर आता है। आमतौर पर लड़के वाले दहेज लेते हैं लेकिन यह रिवाज उल्टा है। यहाँँ लड़के को लड़की के परिवार को पैसे देने पड़ते हैं। बाजार में लड़के को पसंद आई लड़की को उसके परिवार वालों को भी स्वीकारना होता है। इस नियम का पालन सख्ती से किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *