ज्योतिष अनुसार इस राशि के लोग कभी नहीं मानते अपनी गलती

रिश्ता कोई भी उसमे छोटी मोटी गलतियां होती रहती है। ऐसे में अपनी गलती को मानकर उसके लिए माफी मांग लेना एक अच्छे आचरण की उदारहण होती है। मगर कुछ लोग ऐसे भी होते है जो अपनी गलती होने के बाद भी उस पर बहस करते हैं और किसी भी कीमत पर अपनी गलती नही मानते। दरअसल इसमे उन लोगों का अपना दोष नही होता बल्कि ऐसा स्वभाव उनकी राशि के प्रभाव के कारण होता है। भारतीय ज्योतिष के मुताबिक चार ऐसी राशियां हैं जिनके जातक कभी भी अपनी गलती को नही मानते है और न ही कभी खुद आगे से माफी मांगते है। आइये जानते हैं इन चार राशियों के बारे में।

1- वृषभ राशि
इस राशि के जातक अपनी गलतियों को कभी भी स्वीकार नही करते है। भारतीय ज्योतिष के मुताबिक पृथ्वी तत्व की राशि होने के चलते इनका स्वभाव काफी जिद्दी और बहस वाला होता है। अगर इन लोगों की किसी से बहस होती भी है तो यह उसे बहुत ही गंभीरता से लेते है और खुद को सही साबित करने तक हार नही मानते। दरअसल इस राशि के जातक अपने विचारों को लेकर काफी स्पष्ट होते है, यही कारण है कि वह अपनी बात मनवा कर ही सांस लेते है।

2- सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों खुद ऐसा शख्स मानते है जो हर चीज को ठीक कर सकता है। इसलिए वह कभी इस चीज को समझ नही पाते कि वह कुछ गलत कर रहे हैं। अगर यह किसी काम को गलत कर भी दे तो यह उसे ये कह कर टाल देते है कि इसके पीछे भी को सही वजह है। यही कारण होता है कि ये लोग किसी से माफी नही मांगते।

3- वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग गलती पर कभी भी माफी नही मांगते। इनका स्वभाव बहुत ही अलग होता है। इनका स्वभाव अक्सर दूसरों की निंदा का पात्र बनता है। ये लोग कभी भी अपनी गलती पर माफी मानते, यहां तक यह कभी अपनी गलती नही मानते। यह काफी षड़यंत्रकारी प्रवृति वाले होते है। यहां कि यह खुद को सही साबित करने के लिए कुछ भी कर जाते है। अपनी गलती के बावजूद यह उसे बातों से संभाल लेते है।

4- कुंभ राशि

इस राशि के जातकों के लोगों से माफी मिलने उम्मीद रखना ही बेवकूफी है। यह लोग कभी अपनी गलती नही मानते। इन लोगों को उनकी गलती का एहसास दिलाने के लिए आपको बातो बातो में उन्हें बतानी पड़ती है, इन्हें ऐसा लगता है कि अगर वह किसी से माफी मांगेंगे तो छोटे हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *