वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दीवारों ऐसी तस्वीरें लगाने पर घर में आती है दरिदरता
अपका घर हो या फिर आपका दफ्तर आपको इसे सजाकर रखना अच्छा लगता है। ऐसे में आप बाजार में मिल रही तरह-तरह की चीजें घर सजाने के लिए खरीदकर लाते हैं। घर सुंदर दिखे इसके लिए आप अपने दीवारों पर तस्वीर लगाते हैं। आपको अपना दीवार सुंदर लगने लगता है लेकिन क्या आपको पता है, घर के अंदर लगी हुई तस्वीर आपके परिवार को नुकसान भी पहुंचा सकती है। शास्त्रों में बताया गया है जिस तरह की चीजें आप अपने घर में रखते हैं वैसा ही प्रभाव आपके घर में रहने वाले लोगों पर भी पड़ता है। आइए जानते हैं
मगर वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर की दीवारों पर किस तरह की तस्वीर लगाई जानी चाहिए। इस पर विचा किया गया हैं कुछ जानवरों और पशु पक्षियों की तस्वीरें घर की सुख शांति पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं।
वास्तु अनुसार घर में पक्षियों की तस्वीर या चित्र दीवारों पर नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि ये आपके परिवार पर अशुभ प्रभाव छोड़ते हैं
वही इसके अलावा विनाश से जुड़ी हुई चीजों को घर में लगाने से बचना चाहिए। इसलिए महाभारत के युद्ध की तस्वीर को भी घर में नहीं लगाना चाहिए। युद्ध से जुड़ी तस्वीर देखने से स्वभाव में उग्रता का भाव आने लगता हैं। जिसकी वजह से परिवार में तनाव बढ़ जाता हैं।