आखिर पेड़ पर चमगादड़ उल्टी क्यों लटकी हुई रहती हैं? वजह जान कर हो जाएगे हैरान

आपने चमगादड़ों को तो देखा ही होगा। यह आसमान में उड़ने वाला एक स्तनधारी प्राणी है। ये पूरी तरह से निशाचर होते हैं और पेड़ों की डाली या अंधेरी गुफाओं में उल्टा लटके रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ये उल्टा ही क्यों लटके रहते हैं. तो आइये जानते हैं चमगादड़ के बारे में।

चमगादड़ उल्टा लटककर आसानी से उड़ान भर सकते हैं। वहीँ इनके पंख उड़ने में इनका ज्यादा साथ नहीं देते है। यही कारण है कि ये दूसरे पक्षी की तरह ज़मीन से उड़ान नहीं भर सकते है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, चमगादड़ आज से करीब 10 करोड़ साल पहले यानी डायनासोरों के समय में भी धरती पर रहा करते थे और आज भी धरती पर इनकी मौजूदगी है।

दरअसल, बाकी पक्षियों की तरह चमगादड़ जमीन से उड़ान नहीं भर पाते, क्योंकि उनके पंख उतने उठान नहीं देते, जितनी उड़ने के लिए जरूरत होती है। इसके अलावा उनके पिछले पैर छोटे और अविकसित भी होते हैं, जिसकी वजह से वो दौड़ कर गति नहीं पकड़ पाते।

चमगादड़ उल्टा लटके हुए सोते रहते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये अपना संतुलन खोकर गिरते क्यों नहीं हैं? बीबीसी के मुताबिक, इसकी वजह ये है कि इनके पैरों की नसें इस तरह व्यवस्थित हैं कि उनका वजन ही उनके पंजों को मजबूती के साथ पकड़ने में मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *