ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड के साथ की सगाई

ऑस्ट्रलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लंबे समय की प्रेमिका, वृंदावन रमन के साथ सगाई की घोषणा की।

Image result for Glenn Maxwell announces engagement to Indian-orgin girlfriend Vini Raman

ग्लेन मैक्सवेल ने मेलबर्न में रहने वाली भारतीय मूल की लड़की विनी रमन के साथ खुद की फोटो साझा की। मैक्सवेल की प्रेमिका को सगाई की अंगूठी के साथ तस्वीर में देखा जा सकता है जिसे सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन पिछले काफी समय से डेटिंग कर रहे हैं। इस जोड़े की तस्वीरें 2017 में पहली बार सोशल मीडिया पर सामने आईं। विशेष रूप से, मैक्सवेल को अपने साथी रमन के साथ 2019 में ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट अवार्ड्स में स्पॉट किया गया था।

विनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘पिछले हफ्ते मेरे पसंदीदा सख्स ने मुझसे शादी के लिए पुछा था, हां”। बता दें कि 26 वर्षीय विनी का नाता भारत से है हालांकि उनका जन्म ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *