स्कर्ट के साथ पहनने के लिए सुंदर और आकर्षक लॉन्ग और शार्ट कुर्तियों के डिजाइंस

  1. स्कर्ट के साथ गोटा पट्टी कुर्ती: यदि आप फैंसी और मॉडर्न डिजाइन पहनना पसंद है तो यह पीच कलर की गोटा पट्टी डिजाइनर कुर्ती गाउन आपके लिए एक शानदार और उपयुक्त चॉइस हो सकती है। यह कुर्ती आपको एक स्टाइलिश और शानदार स्टाइल देगी। इस कुर्ती को आप किसी भी फेस्टिवल में भी पहन सकते हैं।
  2. स्कर्ट के साथ वेलवेट कुर्ती: आप अपनी स्कर्ट के साथ वेलवेट कुर्ती भी पहन सकती हैं। इस स्कर्ट के साथ आप एक ब्लैक कलर की वेलवेट कुर्ती पहन सकती हैं। इस कुर्ती के नैक पर सुन्दर कढ़ाई की गयी है जो बहुत खूबसूरत लग रही है। इस कुर्ती को पहनकर आप आपका स्टाइल स्टेटमेंट ही अलग होगा।
  3. स्कर्ट के साथ पंजाबी कुर्ती: कुर्ती और स्कर्ट का यह गुलाबी और ग्रे कॉम्बिनेशन कितना सुन्दर लग रहा है। इस सेट को आप अपने दैनिक उपयोग के लिए भी पहन सकते हैं।
  4. स्कर्ट के साथ प्रिंटेड रेयॉन कुर्ती: इस प्रिंटेड रेयॉन कुर्ती को आप अपने दैनिक उपयोग के लिए पहन सकते हैं। अगर आप स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो यह स्कर्ट और कुर्ती का कॉम्बिनेशन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
  5. स्कर्ट के साथ हाई लो कुर्ती: यह हाई लो पैटर्न की कुर्ती केवल लंबी महिलाओं के लिए फैशनेबल हो सकती है। यह फैशन अनौपचारिक पहनने के लिए परफेक्ट हो सकता है। इस कुर्ती को आप लंबे समय तक पहनने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं साथ ही यह पहनने पर बहुत आरामदायक रहेगी। यह पीले और क्रिमसन प्रिंटेड कुर्ती सफेद स्कर्ट के साथ बहुत सुन्दर लगेगी।
  6. स्कर्ट के साथ ब्रोकेड कुर्ती: फुल स्कर्ट के साथ ब्रोकेड कुर्ती का फैशन अभी नया ट्रेंडिंग फैशन है। यह ब्रोकेड बैंगनी रंग की कुर्ती बहुत सुन्दर लग रही है। इस कुर्ती को आप पार्टी में भी पहनकर जा सकती हैं जो अति सुन्दर लगेगी।
  7. स्कर्ट के साथ डिजाइनर कुर्ती: आप स्कर्ट के साथ किसी भी प्रकार की डिजाइनर कुर्ती को चुन सकते हैं। डार्क नीले रंग की कुर्ती के साथ उसी रंग स्कर्ट बहुत ही प्यारी लग रही है। यह कुर्ती और स्कर्ट का एक मॉडर्न स्टाइल है।
  8. कुर्ती के साथ स्कर्ट प्लाज़ो: यह क्रिमसन सेक्विन प्लाज़ो स्कर्ट कुर्ती आपको जरूर पसंद आएगी। यह आजकल बहुत ट्रेंड कर रही है और एकदम नया डिज़ाइन है। कुर्ती और स्कर्ट का कलर कॉम्बिनेशन बहुत सुन्दर लग रहा है। यह सेट आप पर शानदार और खूबसूरत लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *