इन गलतियों के कारण अंडरआर्म्स होते हैं काले

  1. शेविंग:
    शेव करने से अंडरआर्म काले हो जाते हैं। शेविंग से बाल निकलते तो हैं लेकिन इससे त्वचा की ऊपरी परत से ही निकल पाते हैं। अगर आपकी बालों की रोम का रंग त्वचा के रंग से गहरा है तो आपको शेव करने के बाद अंडरआर्म की त्वचा काली लगने लगेगी। शेविंग करने के बजाए वैक्सिंग या ट्वीज़िंग (Tweezing) का तरीका अपना सकते हैं। यह प्रक्रिया आपके बालों को जड़ों से निकालती है और इससे छोटे बाल भी नहीं दिखते।
  2. अकन्थोसिस निगरिकन्स:
    काले अंडरआर्म की समस्या चिकित्सीय समस्या के कारण भी हो सकती है जिसे अकन्थोसिस निगरिकन्स कहते हैं। यह समस्या किसी स्वस्थ व्यक्ति को भी हो सकती है, अकन्थोसिस निगरिकन्स ज्यादातर इन्सुलिन से संबंधित किसी समस्या से पीड़ित व्यक्ति में दिखाई देती है। शुगर और इंसुलिन रेसिस्टेंस (इस स्थिति में कोशिकाएं पूरी तरह से इंसुलिन का उपयोग नहीं कर पाती) अकन्थोसिस निगरिकन्स के दो मुख्य कारण हैं। यह आमतौर पर उन लोगों में भी देखा जाता है जो एडिसन रोग से पीड़ित होते हैं, जिन्हें श्‍लेष्‍मा संबंधी समस्या होती है या हाइपोथाइरॉइडिस्म होता है।
  3. एन्टीपरसीपिरैंट और डिओड्रेंट का इस्तेमाल:
    इन उत्पादों में मौजूद सामग्रियां त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकती है जिसके कारण अंडरआर्म की त्वचा काली हो सकती है। यह भी कहा जाता है कि अगर आप इनका इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं तो अंडरआर्म काले होने की समस्या नहीं होती। तो अगर आप चाहते हैं कि अंडरआर्म काले न हो तो अब से इनका इस्तेमाल न करें।
  4. मृत कोशिकाएं बढ़ना:
    डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, अगर आपके अंडरआर्म पर डार्क स्पॉट हैं तो उसका कारण मृत कोशिकाएं भी हो सकती हैं। अंडरआर्म को काला होने से बचाने के लिए उस क्षेत्र को स्क्रब से साफ करें जिससे मृत कोशिकाएं अच्छे से साफ हो जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *