Yogi government accepts Priyanka Gandhi's proposal, seeks list of one thousand buses

CM योगी का आदेश- नारी सुरक्षा के लिए नवरात्रि से रामनवमी तक चलेगा विशेष अभियान

लखनऊ। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को रोकने के
लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कानून की सख्ती के साथ ही
जन जागरण का बड़ा अभियान चलाने का फैसला किया है।

पहले
प्रस्तावित किए गए नवरात्र यानी 17 से 25 अक्टूबर तक के अभियान
बड़ा स्वरूप देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र
से वासंतिक नवरात्र तक लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के संबंध में रविवार को गृह विभाग
ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष उनके सरकारी आवास पर
प्रस्तुतीकरण किया।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं
और बालिकाओं के प्रति अपराध की जड़ पर प्रहार करने की जरूरत
है। इसे देखते हुए महिला सुरक्षा का अभियान शारदीय नवरात्र से
लेकर वासंतिक नवरात्रि तक लगातार चलाया जाए।

अभियान के
पहले चरण में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के जागरूकता
कार्यक्रम चलाए जाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दूसरे
चरण में अभियान को ऑपरेशन के रूप में चलाया जाए। उन्होंने कहा
कि अभियान से संबंधित सभी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *