CM Yogi elected 'influential Indian' CM, leaving behind Amit Shah

अमित शाह को पीछे छोड़ देश के ‘प्रभावशाली भारतीय’ सीएम चुने गए सीएम योगी

फेम इंडिया मैगजीन की ’50 प्रभावशाली भारतीय 2020′ की सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री चुने गये हैं। ओवरऑल लिस्ट में सीएम योगी ने अमित शाह को भी पीछे छोड़ दिया हैं। अपनी ईमानदार छवि, कठोर निर्णय लेने की क्षमता और बुलंद इरादे के आधार पर उन्होंने देश के सभी मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ दिया।

ओवरआल लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले स्थान पर हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दूसरा स्थान पर हैं। गृहमंत्री अमित शाह तीसरे नंबर पर चुने गये हैं। टॉप टेन में छठे नंबर पर केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन तथा दसवें नंबर पर उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक शामिल हैं।

सर्वे में शामिल होने वाले अन्य मुख्यमंत्रियों में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 12वें, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 13वें, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 17 वें, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत 30वें और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह 31वें स्थान पर हैं।

आपको बता दे कि टॉप 50 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में राजनेता, उद्योगपति, अभिनेता, पत्रकार समेत ब्यूरोक्रेट्स भी शामिल हैं। योगी आदित्यनाथ ने सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अपने प्रभावशाली नेतृत्व से पीछे छोड़ते हुए इस सूची में कब्जा जमाने में सफल रहे हैं.

दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *