PUBG MOBILE के नए मोड Ace Union की पूरी जानकारी

आपको बताया कि Erangle 2.0 वर्जन आ रहा है। अब Erangle 2.0 का नया मोड जो आने वाला है उसकी जानकारी मै आपको बताऊंगा। दोस्तों नए मोड का नाम Ace Union होने वाला है। अभी तक के जितने भी मोड आए हैं उनमें सबसे अच्छा है। नए मोड की पूरी जानकारी मै आपको बताऊंगा। पिछले आर्टिकल्स में मैंने आपको Erangle 2.0 में जो नए बदलाव हुए हैं उनके बारे में मैंने बता दिया है।

यह मोड आपको सीजन 15 में मिलने वाला है जब Erangle 2.0 को ग्लोबल वर्जन में लॉन्च किया जाएगा। Pubg Mobile हर तरह से नए मैप को सफल बनाने के लिए ढेर सारे प्रयोग कर रहा है। अब Ace Union मोड की जानकारी। इस मोड में 5 तरह के मिशन होंगे जिन्हें आपको इन गेम पूरा करना है। पांचों मिशन का रंग अलग अलग होगा। इसमें स्नाइपर का मिशन, ईनेमी से डैमेज लेने का मिशन, सर्वाइवल मिशन मिलेंगे। जब भी एक मिशन पूरा होगा। तो मैप में ऊपर तस्वीर में दिखाया गया कम्युनिकेशन टॉवर शो होगा। वहां पर जाकर आपको अपना रिवार्ड्स क्लेम करना होगा।

इस बात का ध्यान भी रखना है कि जिस रंग का मिशन पूरा हुआ है मैप में उसी रंग के टॉवर के पास जाए। जैसे जैसे मिशन पूरा होता जाएगा अच्छे रिवार्ड्स मिलने के चांस बढ़ते जाएंगे। ये टॉवर चारों तरफ मैप में मिलेंगे। लेकिन वो तभी दिखेंगे जब आपका मिशन पूरा हो जाए।

Erangle 2.0 को एक मिलिट्री के अड्डे के समान बनाया गया है। इस लिए पूरे मैप में मिलिट्री के काम आने वाले हथियार मिल जाएंगे। नए मैप में पानी बिलकुल असली जैसा बनाया गया है। जैसा एक तालाब का पानी होता है बिल्कुल उसी तरह। रोड को चौड़ा किया गया है। सीक्रेट बंकर बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *