दांत हिलने पर करे ये घरेलू उपचार

दांतों का ढीला होना आमतौर पर पीरियॉडोन्टिटिस नाम की समस्या के कारण होता है। इसके कारण कई बार लोगों को मसूडों के धीरे विकसित होने, हड्डियों के विकास में रुकावट और मसूड़ों की लंबे समय तक रहने वाली बीमारी हो जाती है। यह एक तरह का संक्रमण होता है। यह संक्रमण आपके दांत के आसपास की टीशू और हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकता है। ढीले यानी हिलते दांतों के आसपास के टीशू लाल हो जाते हैं। उनमें सूजन आ जाती है। इसके कारण भोजन या किसी चीज को चबाते समय तकलीफ होती है। यहां हम आपको इन्हीं तरह की समस्याओं को बताने जा रहे हैं।

दांत हिलने का घरेलू उपाय है आंवला –
आमतौर पर आंवले का इस्तेमाल आयुर्वेदिक उपचार में किया जाता है।

आवश्यक सामग्री:

कुछ आंवले
जूस निकालने वाली मशीन
इस्तेमाल करने का तरीका:

आंवले को अच्छे से धो लीजिए।
उन्हें चाकू से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
इसके बाद आंवले को किसी मशीन में डालकर उसका जूस निकाल लें।
अब आंवले के उस जूस को पानी में मिलाकर उसे मुंह में लेकर रोज कुल्ला करें।
कैसे काम करता है:
आंवला टीशूज को जोड़ने और मसूड़ों को मजबूत करने में मदद करता है। आंवला हिलते हुए दांतों के लिए भी फायदेमंद होता है।

दांत हिलने का घरेलू उपाय है नींबू –
दांत हिलने के मामले में नींबू का रस बहुत फायदेमंद होता है।

आवश्यक सामग्री:

एक नींबू
एक गिलास पानी
इस्तेमाल करने का तरीका:

उसे चाकू से आधा काट लें।
इस आधे हिस्से को एक गिलास पानी में निचोड़कर घोल बना लें।
अब इस नींबू पानी से गरारा करें।
इसी तरह से रोज आप घोल बनाकर कुल्ला करें।
कैसे काम करता है:
नींबू दांत के उन वैक्टेरिया से लड़ने में मदद करता है, जो दांत को मजबूती से जमने में दिक्कतें पैदा करते हैं।

दांत हिलने का घरेलू उपाय है नमक और सरसों का तेल –
हिलते हुए दांतों और मसूड़ों की मजबूती के लिए नमक और सरसो का तेल सबसे बेहतरीन घरेलू उपचार हैं।

आवश्यक सामग्री:

दो बूंद सरसो का तेल
उसमें एक चुटकी नमक
इस्तेमाल करने का तरीका:

इन दोनों को अच्छे से मिलाकर मिश्रण बना लें।
अब इस मिश्रण को ऊंगलियों के मदद से मसूड़ों में हल्के-हल्के मालिस करें।
उसके बाद ठंडे पानी से 5 मिनट तक कुल्ला कर दें।
कैसे काम करता है:
नमक और सरसों का तेल हिलते दांतों को मजबूती प्रदान करता है। इससे हिलते हुए दांत मजबूती से मसूड़ों में जम जाते हैं।

दांत हिल रहा है तो करें लौंग के तेल का इस्तेमाल –
लौंग का तेल दांत हिलने की समस्या में किसी रामबाण से कम नहीं है।

आवश्यक सामग्री:
लौंग का तेल

इस्तेमाल करने का तरीका:

लौंग के तेल को ऊंगलियों की मदद से हिलते दांतों और मसूड़ों पर लगाएं।
इसके 5 मिनट बाद कुल्ला कर लें।
कैसे काम करता है:
लौंग का तेल मसूड़ों को स्वस्थ रखने, हिलते दांतों को बचाने और सूजन को रोकने का काम करता है।

दांत हिलने का घरेलू उपाय है पुदीने का तेल –
दांत हिलने से रोकने के लिए पुदीने का तेल भी एक बढ़िया विकल्प है। इसके इस्तेमाल से आप अपने हिलते दांतों को टूटने से बचा सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने की प्रक्रिया भी अन्य तेलों की तरह ही है।

आवश्यक सामग्री:
पुदीने का तेल

इस्तेमाल करने का तरीका:

तेल को ऊंगलियों से हिलते हुए दांतों व कमजोर या सूजे हुए मसूड़ों पर लगाएं।
पुदीने के तेल को इस्तेमाल करने के लिए तेल को मुंह में लेकर कुल्ला भी कर सकते हैं।
कैसे काम करता है:
पुदीने का तेल हिल रहे दांतो पर नियमित लगाने से राहत मिलती है।

दांत हिलने पर करें ओरेगेनो के तेल का इस्तेमाल –
ओरेगेनो तेल का इस्तेमाल मुंह के जर्म्स को मारने में किया जाता है।

आवश्यक सामग्री:
ओरेगेनो का तेल

इस्तेमाल करने का तरीका:
इसके तेल को ऊंगलियों की मदद से हिल रहे दांतों और मसूड़ों पर लगाएं।

कैसे काम करता है:
ओरेगेनो का तेल इस्तेमाल वैक्टेरिया मारने, दांत को हिलने, मसूड़ों में सूजन से राहत के लिए किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *