क्या आप जानते हैं कि रोजाना 2 उबले अंडे खाने से क्या होता है, एक बार जरूर पढ़ें

‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’ की कहावत तो आपने सुनी ही होगी। अंडा सिर्फ प्रोटीन का ही स्त्रोत नहीं बल्कि इसके और भी कई बेहतरीन फायदे हैं। अंडे में मौजूद प्रोटीन, कैल्‍शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड इसे एक सुपर फूड बनाता है।

हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ही आंखों की देखभाल करता है। लेकिन अंडे खाने के इतने अधिक फायदे होने के बाद भी कई लोगों को अंडा खाना पसंद नहीं होता है। हम उम्मीद करते है कि अंडा खाने के फायदे के बारे में जानकर आप भी इसका उपयोग अपने दैनिक जीवन में करना शुरू कर देंगे।

  • अंडे में नौ अमीनो एसिड होते हैं, जो शरीर की जरूरतों को पूरा करते हैं। इसमें विटामिन ए, बी, बी12, विटामिन डी, और विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा यह फॉलेट, सेलेनियम और कई खनिज लवणों का अच्छा स्त्रोत है।

  • रोजाना अंडा का सेवन हमारी आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अंडा में पाए जाने वाले दो एंटीऑक्सीडेंट्स ल्यूटेन और जीजेनथिन हमारी आंखों को यूवी किरण से बचाते है।
  • वजन को संतुलित रखने में अंडा बहुत मददगार होता है। इसे खाने के बाद देर तक पेट भरा रहता है, और शरीर को उर्जा मिलती रहती है, जिससे आपको भूख कम लगती है और आपकी डाइट कम हो जाती है। इससे आपका वजन नियंत्रित रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *