पेट में जलन दूर करने के आसान उपाय
कई कारणों की वजह से पेट में जलन की समस्या हो सकती है। अगर आप पेट में जलन दूर करने के उपाय के बारे में जानते हैं तो इस समस्या को दूर किया जा सकता है। पेट में जलन की समस्या को तुरंत ठीक करने के लिए कुछ घर में ही कुछ उपाय किए जा सकते हैं। अगर आपको इस बारे में जानकारी नहीं है, तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें।
केले का उपयोग
केले में बहुत से गुण होते हैं। बनाना यानी केले में नैचुरल एंटासिड होते हैं। ये पेट में एसिड रिफ्लेक्स की समस्या से राहत प्रदान करता है। साथ ही इसे एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय के रूप में प्रयोग किया जाता है। परेशानी से बचने के लिए दिन में एक केला जरूर खाएं।
तुलसी लीव्स का यूज
अगर आपको गैस की समस्या हो रही है तो तुरंत तुलसी के कुछ पत्तों को खाएं। आप चाहे तो तीन से चार तुलसी के पत्तों को एक कप पानी में उबाल लें। फिर धीरे-धीरे उसे पिएं। एसिडिटी या पेट में जलन दूर करने के उपाय के लिए यह बहुत ही सरल विधी है।
सौंफ का उपयोग
आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग खाने खाने के बाद थोड़ी सी सौंफ भी खाते हैं। सौंफ खाने से जहां एक ओर मुंह तरोताजा हो जाता है, वहीं दूसरी ओर पेट की जलन से भी राहत मिलती है।