इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक, महज 5 घंटे में हो जाएगी चार्ज

दुनिया भर में बढ़ती इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड के चलते वाहन निर्माता कंपनियां अपने एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट को लॉन्च कर रही हैं। इसी क्रम में ऑस्ट्रेलिया की इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी EMoS (इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशंस) ने नई क्रूजर बाइक पेश की है। जिसे ‘WYLD’ नाम दिया गया है। बता दें, इस नई इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक को ऑस्ट्रेलियाई बाजार में AUD 2,999 (लगभग 1.61 लाख रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है।

बिना लाइसेंस भी चलाने की अनुमति: WYLD इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकिल का डिजाइन काफी आकर्षक है, इसमें सिंगल सीट के साथ चौड़े हैंडरबार का विकल्प दिया गया है। जो इसे काफी मार्डन लुक देता है। इसके साथ ही इसके बीच में काफी खाली स्पेस भी मिलता है। वहीं फ्रंट और रियर में दिए गए चौड़े हैंडलबार इसके डिजाइन को भरपूर क्रूजर का लुक देते हैं। बता दें, WYLD इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक की टॉप स्पीड सिर्फ 50km/h की है। वहीं इसे देश के कुछ राज्यों में बिना लाइसेंस के भी चलाने की अनुमति मिल चुकी है।कई मार्डन फीचर्स से लैस : बतौर फीचर्स इस बाइक में एपियर हैंगर हैंडलबार, रिलैक्स्ड राइडिंग पोजिशन, बड़े फ्रंट और रियर फेंडर के साथ फैट 18-इंच के टायर, सोलो सैडल और आगे के कंफर्ट के लिए फॉरवर्ड-माउंटेड फुटपेग हैं। इस बाइक की लांचिंग के मौके पर कंपनी के सीईओ हैरी प्रोस्केफैलास ने कहा कि, ” कि महज फ्रेम पर इलेक्ट्रिक मोटर लागने से एक बेहतरीन वाहन नहीं बन जाता है हम चाहते हैं कि जब हमारा इलेक्ट्रिक वाहन सड़कों पर दौड़े तो लोग इसे मुड़कर देखें। 5 घंटे में हो जाएगी फुल चार्ज : EMoS WYLD क्रूजर तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स 1.5kW, 2kW या 3kW से लैस है।  इसमें 60V लिथियम-आयन (12Ah, 20Ah या 30Ah) के बैटरी पैक के साथ जोड़ा जा सकता है। यह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन 95Nm का पीक टॉर्क और फुल चार्ज होने पर अधिकतम 90किमी की रेंज के साथ आती है। वहीं इसे चार्ज करने में 5 घंटे का समय लगता हैं। मोटरसाइकिल का वजन सिर्फ 82 किग्रा है और इसकी भार-वहन क्षमता 200 किग्रा तक की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *