सोने से पहले एक्सरसाइज करने से शरीर को मिलते है ये फायदे

हम सभी जानते हैं कि वर्कआउट करना कितना महत्वपूर्ण होता है। लेकिन वर्कआउट करने का सबसे अच्छा समय कब है? बहुत से लोग सुबह के समय एक्सरसाइज करते हैं। सभी व्यायाम अच्छे होते हैं जिन्हें आप सुबह या शाम एक्सरसाइज कभी भी कर सकते हैं। हालांकि, रात में एक्सरसाइज करना भी आपके लिए बेहतर हो सकता है। यहां ऐसे कारण बताएं हैं जो बताते है कि बिस्तर पर जाने से पहले एक्सरसाइज या वर्कआउट कारण क्यों अच्छा विचार है।

सोने से पहले एक्सरसाइज करें तनाव को दूर –
बिस्तर पर जाने से पहले व्यायाम करना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। एक्सरसाइज से आपका मस्तिष्क मजबूत और स्वस्थ बनता है, ताकि आप तनाव को बेहतर ढंग से नियंत्रित कर सकें। इस शारीरिक गतिविधि से न्यूरोट्रांसमीटर बढ़ जाता है जिसे एंडोर्फिन कहा जाता है जो तनाव को दूर करने के लिए जाना जाता है। यह न्यूरोकेमिकल शरीर का मुकाबला करने वाली तंत्र को मजबूत बनाता है, जिससे भावनाओं और विचारों का सामना करना आसान हो जाता है। व्यायाम पूरी तरह से आपके तनाव को नष्ट नहीं करेगा लेकिन इससे आपको स्वस्थ तरीके से निपटने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा बिस्तर पर जाने से पहले व्यायाम करने से आपका दिमाग शांत हो जाता है और इससे अपनी चिंताओं को शांत करने में भी मदद मिलेगी। जब आप एक स्पष्ट मन के साथ सोते हैं तो आप एक स्पष्ट मन के साथ ही जागते हैं।

चिंता से राहत के लिए करें नींद से पहले एक्सरसाइज –
पूरा दिन बैठे या खड़े रहना कठोरता के लिए एक नुस्खा है। गर्दन, कंधे, पीठ और कूल्हे सबसे अधिक खराब होते हैं। यह आपको काम करने से रोक सकता है, लेकिन बिस्तर पर जाने से पहले व्यायाम करना वास्तव में मदद कर सकता है।

स्ट्रेचिंग पर फोकस करें। योग एक्सरसाइज जोड़ों और मांसपेशियों के तनाव को रिहा करने के लिए बहुत ही अच्छी होती हैं। चिंता से राहत के लिए कुछ बेहतरीन पोस्चर है ब्रिज पोज़, कैट/काऊ पोज़, बाउ पोज़ और ट्रायंगल पोज़।

बेहतर नींद का उपाय है सोने से पहले व्यायाम –
जब आप कम तनाव में होते हैं, तो आपको बेहतर नींद आएगी। व्यायाम करने से आप तेजी से सो जाते हैं क्योंकि इससे बेचैनी और अनिद्रा एक समस्या नहीं होगी। नेशनल स्लीप फाउंडेशन के मुताबिक, सोने से तीन घंटे पहले वर्कआउट करना ठीक होता है। इससे आपकी ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

रात में व्यायाम करना है कम हेक्टिक –
आपकी नौकरी के आधार पर सुबह के समय व्यायाम करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। अगर आप व्यस्त दिनचर्या के साथ एक्सरसाइज करते है भी तो आपको सब जल्दी जल्दी करना पड़ेगा। इसी वजह से आप के कई काम रह जाते हैं।

यदि आपके ऑफिस का समय 9 से 5 हैं तो आपके लिए चीजें बहुत ही आकर्षक होती हैं। सुबह के समय जिम में बहुत भीड़ होती है। यह एक अलग कहानी है अगर आप रात में व्यायाम करते हैं।
इससे आपको जल्दी या अपने पोस्ट-जिम ऑउटफिट के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं होगी!

बिस्तर पर जाने से पहले वर्कआउट बढ़ाएँ मोटिवेशन –
एक लंबे दिन के बाद, हम में से बहुत सो को अभी भी कुछ करना बाकी रहता है। वर्कआउट करने से आपको ऊर्जा का बढ़ावा मिलेगा और आप प्रेरित हो जाओगे। यदि आप सुबह जल्दी उठने वाले व्यक्ति में से नहीं हैं, तो यह प्रेरणा आपकी मदद करेगी। आप अपना नाश्ता, दोपहर का भोजन और कपड़े तैयार करने की संभावना अधिक बढ़ेगी।

सोने से पहले व्यायाम बचाएँ अस्वस्थ आदतों से –
यह मोटिवेशन अस्वस्थ आदतों को भी दूर करेगी। अधिकतर आप बोर होकर रात को टेलीविज़न के सामने बैठकर खाने पीना शुरू कर देते हैं या फिर बोरियत से बचने के लिए अधिकांश हम में से अपने मोबाइल और लैपटॉप का प्रयोग शुरू कर देते हैं जो की हेल्थ के लिए बहुत अच्छा नहीं होता है। इससे अनावश्यक कैलोरी बढ़ेगी और कुछ नहीं। इसलिए अच्छा होगा अगर आप बोरियत से बचने के लिए एक्सरसाइज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *