भारत के सबसे अमीर अभिनेताओं की जारी सूची में जानें, नंबर वन कौन है

बॉलीवुड की रंगीन दुनिया में जाने के बाद फिल्मी सितारों कि जिदंगी बदल जाती है। क्योकि हमारे देश में हर साल बहुत सारी फिल्में रिलिज होती हैं| जिसमें काम करने के बाद फिल्मों के साथ इनकी भी किस्मत बदलती जाती है अभी हाल में भारत के सबसे अमीर अभिनेताओं की जारी की गई सूची में ऐसे 10 अमीर अभिनेताओं का पता चला है जिनकी कुल संपंती जानकर आप भी हो जायेगे हैरान। आज हम आपको बता रहे है भारत के दस सबसे अमीर अभिनेताओं के बारे में…

इरफ़ान खान

इरफ़ान खान अभी हाल ही में अपनी बीमारी का इलाज कराकर इंडिया वापस आये है। इनका जन्म 1967 में हुआ था| इन्होंने 1988 में ‘सलाम बॉम्बे’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था| ये अपने अभिनय की वजह से हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम कर चुके हैं| इनके पास कुल 350 करोड़ रुपये की सम्पति है|

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार आज के समय में बॉलीवुड के सबसे सफल हीरो में एक हैं इनके जन्म का नाम राजीव हरी ओम भाटिया है| इनका जन्म भी इरफान खान की तरह 1967 में ही हुआ था| ये मार्टिकल आर्ट के अच्छे जानकर हैं| ये 100 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं| Akshay Kumar कई समाजसेवी कार्यों में योगदान करते हैं। उनका एक Cancer Hospital भी है। कितनी ही बार किसानों, सैनिकों, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए वो आवश्यक धनराशि देते रहे हैं। इनके पास कुल 450 करोड़ रुपये की सम्पति है|

धर्मेंद्र

‘ही-मैन’ और ‘एक्शन किंग’ के नाम से जाने जाने वाले धर्मेन्द्र देओल का जन्म 1935 में हुआ था| ये बहुत ही अच्छे अभिनेता हैं| इनको 2012 में भारत सरकार की तरफ से पद्मा भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया था| आज के समय में इनके पास कुल 490 करोड़ रुपये की सम्पति है|

अनुपम खेर

2016 में भारतीय सरकार की तरफ से पद्मा भूषण से सम्मानित अनुपम खेर अभिनय कला को सबसो होनहार कलाकारों में से एक है। ये हर तरह का किरदार बहुत ही आसानी से निभा लेते हैं| इन्होंने विदेशी फिल्मों में भी काम किया है और इनके पास कुल 490 करोड़ रुपये की सम्पति है|

कमल हासन

बहुमुखी प्रतिभा के धनी कमल हसन एक भारतीय अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। बचपन से ही बालकलाकर के रूप में काम करके उन्होनें कलतुर कत्रम्मा नामक पहली फिल्म से राष्ट्रपति का स्वर्ण पदक जीता था इनकी बॉलीवुड फिल्म ‘ चाची 420’ बहुत ही बेहतरीन फिल्म थी| इनका जन्म 1954 में परमाकुडी, तमिलनाडु में हुआ था| कमल हसन फिल्मों में काम करने के साथ फिल्म को निर्देशित भी करते हैं और इसके साथ ही फिल्मों में अपना पैसा भी लगाते हैं| इनके पास 700 करोड़ रुपये की सम्पति है|

सैफ अली खान

प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी मंसूर अली खान पटौदी के बेटे सैफ अली खान खानदानी नवाब हैं| इन्होंने दो शादियां की हैं| इनकी बेटी का नाम सारा अली खान है और इनके बेटे का तैमूर खान है| इनकी पहली हिट फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ इनके पास कुल 980 करोड़ रुपये की सम्पति है|

आमिर खान

अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले आमिर खान प्रतिभाशाली अभिनेता के रूप में जाने जाते है इनका जन्म मुंबई में 1965 में हुआ था| यह एक बाहतरीन अभिनेता होने के अलावा फिल्म प्रोडूसर और निर्देशक भी हैं| इनके पास 1260 करोड़ रुपये की सम्पति है|

सलमान खान

2004 की पीपुल मैगजीन में बेस्ट लुकिंग मैन इन द वर्ल्ड की लिस्ट में सातवां और भारत में पहला स्थान प्राप्त करने वाले सलमान आज बॉलिवुड में दंबंग हीरों के नाम से जाने जाते है। बॉलिवुड में ये दूसरों की भलाई करने के लिए ज्यादा जाने जाते हैं| इन्होंने बहुत सारे अभिनेता और अभिनेत्रियों को फिल्मों में मौका देकर उनका भविष्य बनाया है। ये एक अभिनेता होने के अलावा फिल्म और टीवी शो प्रोडूसर भी हैं| हाल ही में शुरू हुए कपिल के शो ‘ कॉमेडी नाईट विथ कपिल शर्मा’ को भी ये ही प्रोडूस कर रहे हैं| इनके पास कुल 1400 करोड़ रुपये की दौलत है|

अमिताभ बच्चन

बिग बी के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन का जन्म 1942 में इलाहाबाद में हुआ था| हिन्दी सिनेमा में चार दशकों से ज्यादा का वक्त बिता चुके अमिताभ बच्चन को उनकी फिल्मों से ‘एंग्री यंग मैन’ की उपाधि प्राप्त है। अमिताभ का शो “कौन बनेगा करोड़पति” टीवी पर बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है| इनके पास 2800 करोड़ रुपये की सम्पति है|

शाहरुख़ खान

शाहरुख़ खान के बारें में बात करें तो यह आज के समय के सबसे कमयाब अभिनेता हैं| शाहरुख़ खान लड़कियों के बीच बहुत ज्यादा प्रसिद्ध हैं| इनकी फिल्में बहुत पसंद की जाती हैं| हाल ही में आई इनकी फिल्म ‘जीरो’ फ्लॉप रही है| इनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी है| आपको बता दें, ये बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेता हैं| इनके पास 4200 करोड़ रुपये की सम्पति है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *