जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए अपनाये ये टिप्स

इस आर्टिकल में हम आपको जल्दी प्रेग्नेंट होने के टिप्स बता रहे हैं। इनमें सेक्स पुजिशन से लेकर ऑव्युलेशन को भी समझाया जा रहा है।

Image result for गर्भधारण

डिंबोत्सर्जन के समय गर्भधारण करने की संभावना सबसे अधिक होती है। इसलिए, संतान पैदा करने की इच्छा रखने वाले जोड़े को इस दौरान संभोग करना चाहिए। अगर किसी महिला का मासिक चक्र 28 दिन का है, तो उसके डिंबोत्सर्जन का समय 11वें से 14वें दिन के बीच हो सकता है। हालांकि सभी महिलाओं की शारीरिक स्थिति अलग होती है, इसलिए डिंबोत्सर्जन के एकदम सटीक समय का पता लगाना मुश्किल होता है। कई मेडिकल एक्सपर्ट गर्भधारण करने के लिए मासिक चक्र के सातवें दिन से लेकर 20वें दिन के बीच संभोग करने की सलाह देते हैं।

प्रेग्नेंट होने के लिए शुक्राणु को एक अंडे के साथ मिलने की आवश्यकता होती है। गर्भावस्था की प्रक्रिया तब शुरू होती है जब एक निषेचित अंडा गर्भाशय के अस्तर में प्रवेश करता है। गर्भधारण के लिए सेक्स करने के बाद 2-3 सप्ताह तक का समय लगता है।

Image result for गर्भधारण

पुरुष के शुक्राणुओं का सवाल है, तो वे फ़ैलोपियन ट्यूब में 12 से 24 घंटे तक जीवित रह सकते हैं। इसलिए, अगर डिंबोत्सर्जन की प्रक्रिया के दौरान संभोग किया जाए, तो शुक्राणु को अंडे को निषेचित करने में आसानी होती है। जिसके फलस्वरूप स्त्री के गर्मधारण करने की संभावना बढ़ जाती है।

शुक्राणु एक महिला के शरीर के अंदर लगभग 5 दिन तक रह सकता है, इसलिए यदि आपने ऑव्युलेशन से पहले कुछ दिनों में सेक्स किया है, तो शुक्राणु अंडे के रिलीज होने के लिए इंतजार कर सकता है। इसे ‘फर्टाइल विंडो’ कहा जाता है। जल्दी प्रेग्नेंट होने के टिप्स में यह टिप महत्वपूर्ण है इसका ध्यान रखा जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *