Former Miss India Gayatri Bhardwaj is very beautiful, see photos

बेहद ही खूबसूरत है पूर्व मिस इंडिया गायत्री भारद्वाज,देखें फोटोस

मिस इंडिया का खिताब जीतना मॉडलिंग की दुनिया में प्रवेश करने वाली किसी भी लड़की के लिए सफलता की ओर पहला कदम होता है। यहीं से होकर भारतीय सुंदरियां विश्व पटल पर भारतीय सौंदर्य का परचम लहराती हैं। हर साल हजारों आवेदनों में से कुछ ही लड़कियां प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमन्त्रित की जाती हैं, और उनमें से कोई एक ही ताज जीतकर ये प्रतिष्ठित टाइटल जीत पाती है। कुछ ऐसी ही सौभाग्यशाली लड़कियों में से एक हैं गायत्री भारद्वाज जो मिस इंडिया का ताज जीतकर मॉडलिंग की दुनिया में सफलता की ओर बढ़ रही है।

गायत्री दिल्ली की रहने वाली हैं और पुणे से डेंटिस्ट की पढ़ाई कर रही हैं। गायत्री एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं उन्हें शास्त्री संगीत गाने और सुनने के बहुत शौक है। नेशनल लेवल पर फुटबाल में अग्रणी रहीं गायत्री कैंपस प्रिंसेस का टाइटल भी जीत चुकी हैं।

गायत्री मिस इंडिया जीतने से पहले 2017 में टियारा क्वीन का भी रहचुकी है। मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के दौरान उन्होंने बेस्ट कॉकटेल वियर और बेस्ट इवनिंग गाउन का सब टाइटल भी अपने नाम कर लिया।

गायत्री पर इंडियन ड्रेसेज जैसे साड़ी, लहंगा और गाउन बहुत प्यारे लगते हैं। सोशल मीडिया पर गायत्री अक्सर एक। सेबढ़कर एक खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

22 वर्ष की उम्र में गायत्री मॉडलिंग की दुनिया में जाना माना नाम हैं। सैन्य पारिवारिक बैकग्राउंड होने के कारण गायत्री काफी खुले विचारों की हैं।

गायत्री मिस यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वर्तमान में डाक्टरी की पढ़ाई कर रही गायत्री अपनी डेंटिस्ट का कोर्स जारी रखना चाहती हैं।

गोरा रंग, गहरी काली आंखें, भूरे बालों वाली गायत्री की खूबसूरती को शब्दों में बांध पाना वाकई बहुत मुश्किल है। गायत्री इंडियन टाइटल जीतने के बाद अब इंटरनेशनल खिताब जीतने के लिए भी जोरदार तैयारी कर रही हैं। जिसके लिए वो अपनी डाइट और फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं।

फिलहाल गायत्री मॉडलिंग में ही अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहती है। बॉलीवुड में उनके आने की कोई खबर फिलहाल नहीं है लेकिन गायत्री जैसी सुन्दर और मेहनती लड़की की सफलता की कामना हम जरूर करना चाहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *