चार दुर्लभ जीव जो वास्तव में है बहुत अजीब

कुछ दुर्लभ जीवों की प्रजातियों के बारे मे आज जानते है,आपने शायद इनके बारे में सुना होगा, अगर नहीं तो ये जानकारी आपके काम की हैं-

1: स्पार्कलेमफिन

इस ऑस्ट्रेलियन रंगीन मकड़ी की लंबाई सिर्फ पांच मिलीमीटर होती है |इसे मोर मकड़ी भी कह सकते हैं।2015 में ब्रिसबेन के पास वांडुल नेशनल पार्क के वुडलैंड जंगलों के अंदर इसे पाया गया था।इसका वैज्ञानिक नाम मराटस जक्टाटस हैं, स्पार्कलेमफिन नाम यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के एक रिसर्चर ने इसे सामान्य बोलचाल में दे दिया था, जिन्होंने इसकी अन्य प्रजातियों की भी खोज की थी।

ये एक प्रकार का संभोग नृत्य प्रदर्शित करते हैं, जिसमें पुरुष मकड़ियां, अपने फीमेल पार्टनर्स को आकर्षित करनें के लिए एक पैर को ऊपर उठाते हैं।

2: गोबलिन शार्क

गोबलिन शार्क को अक्सर वैम्पायर शार्क भी कहा जाता है ,क्योंकि यह रोशनी की तरफ़ नहीं जाती है, और समुद्र में गहरे पानी में रहना पसंद करती है। हालांकि यह बहुत अजीब लग रहा है, पर उतना डरावना नहीं है जितना लगता है। यह शार्क लोगों में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं रखती है, और मुख्य रूप से मछली, केकड़े और मोलस्क को ही खाती है। और, अन्य शार्क के उलट, यह एक बहुत बुरी तैराक समझी जाती है।

3: गोल्डन पॉइज़न मेंढक

यह जहरीला मेंढक, दुनिया के सबसे जहरीले जीवों में से एक माने जाते है। ये जहरीले पैदा नहीं होते हैं, परन्तु इनका खान-पान ऐसा रहता है ,जो इन्हें जहरीले बना देता हैं। ये केवल रक्षा के लिए जहर का उपयोग करते हैं ,और यह इतना शक्तिशाली होता है कि, सिर्फ एक मेंढक से निकलने वाले जहर से दो हाथियों को मार सकते हैं। ये जीव बहुत दुर्लभ है ,और केवल कोलंबिया में अधिक वर्षा वाले झेत्रों में पाये जाते हैं।

4: रेड-लिप्स बैटफिश

यह अजीब दिखने वाली मछली किसी को भी स्तब्ध कर देती है, इसके चमकते लाल होंठों से इसकों आसानी से पहचाना जा सकता है। वास्तव में इन्हे देखकर ऐसा लगता हैं, कि इस मछली ने लिपस्टिक लगा रखी हैं, इसके खूबसूरत पंखों द्वारा समुद्र के तल पर “चलने” का अपना एक बहुत ही अनूठा तरीका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *