Here the fingers of women are amputated on the death of their relatives

यहां परिजनों की मौत पर काट दी जाती हैं महिलाओं की अंगुलियां

कहां जाता है कि हर 10 कोस पर भाषा, परंपरा, रीति-रिवाज, पहनावा यहां तक की पानी तक बदल जाता हैं, लेकिन आज हम आप को एक ऐसी अजीब परम्परा बताने जा रहे है जहां एक प्रथा के अनुसार महिलाओं की अंगुलियां काट दी जाती थी।

जी हां, यह पढ़ कर एक बार अवश्य चैंक गए होंगे आप! लेकिन यह सही है। हम बात कर रहे है इंडोनेशिया के पापुआ गिनी द्वीप की दानी प्रजाति की। इस दानी प्रजाति में एक दर्दनाक और भयंकर प्रथा निभाई जाती थी। जिसमें महिलाओं की अंगुलियां काटी जाती थी।

शोक जताने को अजब रस्म

इस दानी प्रजाति के समुदाय में परिवार के मुखिया की मौत हो जाने पर उस परिवार की महिलाओं की कुछ अंगुलियां काट दी जाती थी। कहा जाता था कि यह शोक जताने का एक तरीका था।

इससे मरने वाले की आत्मा को शांति मिल जाती है। अंगुली काटने से पहले उन्हें रस्सी से बांध दिया जाता था ताकि खून का प्रभाव रुक जाए, उसके बाद कुल्हाड़ी से अंगुलियों को काटा दिया जाता था। हालांकि सरकार ने इस परंपरा को बंद करा दिया है और वहां की महिलाओं में अब हाथ की पूरी अंगुलियां पाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *