कलौंजी के तेल के घरेलू नुस्खे करते हैं बहुत सी समस्याओं का समाधान, जानिए आप भी

कलौंजी को आप खाने पीने के सामान में यूज करती होंगी लेकिन इसमें बहुत से औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। आपको बता दें कि कलौंजी का तेल बहुत सारी शारीरिक समस्याओं का समाधान करता है। कलौंजी के तेल का यूज कई प्रकार की दवाइयों के निर्माण में भी होता है। कलौंजी के सेवन से बहुत सी शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है लेकिन आज हम आपको यहां बता रहें हैं कलौंजी के तेल के घरेलू नुस्खे। आइये जानते हैं इनके बारे में।

कलौंजी के तेल के घरेलू नुस्खे –

1- सर्दी, कफ तथा खांसी
यदि किसी को इनमें से कोई भी समस्या हो तो उसको 1 चम्मच शहद में 2 चम्मच कलौंजी तथा थोड़ा सा अदरक का रस मिलाकर दिन में 2 बार अवश्य पिलायें। इस उपाय से सर्दी, खांसी या कफ जैसी समस्याओं का निदान हो जाता है।

2- आंखों के लिए लाभकारी
यदि किसी की आंखों में लालपन रहता हो, पानी गिरता हो या कम दिखता हो तो उस व्यक्ति को गाजर के जूस में कलौंजी के तेल की कुछ बूंदे मिलाकर पिलाने से ये सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।

3- मोटापा कम करने के लिए
यदि किसी को मोटापे की समस्या हो तो सुबह के समय उस व्यक्ति को खाली पेट एक चम्मच कलौंजी के तेल को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर नियमित रूप से उसका सेवन करना चाहिए। ऐसा करने पर धीरे धीरे उसका मोटापा खत्म हो जाता है।

4- पाइल्स की समस्या के लिए
पाइल्स की समस्या के समाधान के लिए कलोंजी के तेल की कुछ बूंदे नारियल पानी में मिलाकर सेवन करें। 15 से 20 दिन ऐसा करने से पाइल्स की समस्या खत्म हो जाती है।

5- गठिया की समस्या
गठिया की समस्या को दूर करने के लिए। आप कलोंजी के तेल में लहसुन को पका लें। अब आप इस तेल को दर्द वाले स्थान पर लगा लें तथा अच्छी तरह से मालिश कर पट्टी बांध दें। ऐसा करने से गठिया का दर्द तथा सूजन दोनों ही खत्म हो जाते हैं। आप ये कलौंजी के तेल के घरेलू नुस्खे अपने घर पर आसानी से आजमा सकती हैं तथा अपनी शारीरिक समस्याओ को दूर कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *