आंखों में जलन कम करने के घरेलू उपाय

आंखें हमारे शरीर में सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील अंग हैं। इनमें जरा सी परेशानी हमें विचलित कर देती है। रोज की भागदौड़ और ट्रैफिक में धूल-धूप की वजह से आंखों में खुजली और जलन हो सकती है। इसे तुरंत ठीक करना इसलिए भी जरूरी हो जाता है.

Image result for आंखों में जलन

आंखों में खुजली होने पर आई ड्रॉप्स का उपयोग करने से आपको राहत मिल सकती है।

ठंडे पानी से आंखों को धोने पर या फिर बर्फ से सिकाई करने से भी आंखों की खुजली कम हो सकती है।

Image result for आंखों में जलन

इलेक्ट्रोनिक उपकरणों से निकलने वाली किरणों की वजह से आंखों की जलन या आंखों में खुजली बढ़ सकती है।

Related image

निम्नलिखित लक्षणों के दिखने पर डॉक्टर की सलाह लें :

अगर आपकी आंखों में कचरा जमा हुआ है
अगर आंखों में कोई संक्रमण होने की संभावना है
आपको साफ नहीं दिखाई दे रहा हो
अगर खुजली के बाद आपकी आंखें लाल हो रही हो
इनमें से किसी भी लक्षण के दिखने पर डॉक्टर की सलाह लें
आंखों के आइरिस के रंग में बदलाव होना
आंखों के बीच डार्क स्पॉट होना

आंखों को क्लीन रखें
जिस तरह आप अपने शरीर की देखभाल करते हैं, त्वचा को खूबसूरत बनाये रखने के लिये उपाये करते हैं ठीक उसी तरह आंखों की सफाई और देखभाल की जरूरत होती है। ऐसा नहीं करने पर इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आंखों में ताजे पानी से छींटे मार सकते हैं। इससे आंखों की खुजली और जलन की समस्या से भी बचा जा सकता है।

आंखें शरीर के सबसे नाजुक अंगों में से एक है। इसलिए आंखों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। इसलिए खेल खलेने के दौरान या ऑफिस में लैपटॉप पर काम करने के वक्त, हर समय अपनी आंखों का ख्याल रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *