कैसे एक चपड़ासी बना सबसे प्रसिद्ध डांस गुरु,जाने

आप लोगों ने भी यकीनन ऐसा अवश्य देखा होगा या कहीं पड़ा होगा की कैसे एक गरीब व्यक्ति ने अपनी मेहनत और संघर्ष के साथ-2 अपने दृढ़ निश्चय की बदौलत कामयाबी की बुलंदियों को छुआ है।हम भी बात करने जा रहे हैं उस शक्स की जिसने अपने संघर्ष और मेहनत के साथ-2 अपने कामयाब होने के दृढ़ निश्चय की बदौलत अपार सफलता प्राप्त की है।कौन है वो शक्स जाने आगे

हम जिनकी बात करने जा रहे हैं वे कोई और नहीं बल्कि आज भारत के सबसे प्रसिद्ध कोरियोग्राफर बन चुके धर्मेश हैं।धर्मेश बचपन से ही डांस के प्रति काफी दीवाने थे।लेकिन घर की आर्थिक स्थिति सही ना होने की वजह से धर्मेश डांस में कुछ बड़ा करने के सपने को भूलकर चपड़ासी की नौकरी करने लगे।साथ ही वे पिता के वड़े पांव के काम मे भी हाथ बंटाने लगे।लेकिन धर्मेश अपने सपने को कभी भूले नही और उन्होंने समय मिलने पर डांस की प्रैक्टिस को जारी रखा।धीरे -2 पैसे जोड़कर धर्मेश ने डांस की क्लास में जाना प्रारंभ करा।

धर्मेश ने कई डांस रियलिटी शो में भाग लिया लेकिन उन्हें सफलता मिली डीआईडी नामक शो में हिस्सा लेने पर।

उसके बाद धर्मेश ने बूगी वूगी डांस शो को जीतकर काफी लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया।कभी चपड़ासी की नौकरी और वड़े पांव बेचने वाला शक्स आज उसी डीआईडी और डांस प्लस नामक शो में जज की भूमिका निभाते हैं। आज धर्मेश को अधिकतर लोग धर्मेश सर बुलाते हैं।कोरियोग्राफर में छोटी सी आयु में बेशुमार शोहरत और कामयाबी हासिल करने वाले धर्मेश अब तक के सबसे

जवान और कम उम्र के कोरियोग्राफर हैं।धर्मेश ने लगातार 18 वर्षों तक डांस प्रैक्टिस करके ही इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं।इससे ये बात सिद्ध होती है की मेहनत और लग्न की बदौलत और कुछ करने के दृढ़ निश्चय से कुछ भी हासिल कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *