अगर आप भी खाना खाने के तुरंत बाद नहाते है? तो ऐसा करने से पहले इस रिपोर्ट को ज़रूर पढ़ें

आज कल लोगों की जीवनशैली पूरी तरह से बदल चुकी है। लोग रोजमर्रा के कामो मे इतने व्यस्त हो गये है की खुद को सही से समय नही दे पाते। ना समय पर सोते है ना समय पर जागते है। बिजी शिड्यूल की वजह से लोगों के खाने का रूटीन भी बदल चुका है। कुछ लोग ऐसे भी है जो खाना खाने के तुरंत बाद नहाने चले जाते है। क्या आपको पता है? खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से स्वास्थ पर इसका बहुत बड़ा असर पड़ता है। आगे इस लेख मे बताया गया है की खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से शरीर पर इसका कैसा असर पड़ता है।

आयुर्वेदिक व एलोपैतिक डॉक्टर और चिकित्सको के शोध के अनुसार खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से स्वास्थ पर इसका बहुत बुरा असर पड़ता है। स्वास्थ विवाग के अनुसार ऐसा करने से बदहज़मी, अपच, कब्ज, गैस, खट्टी डकार, उल्टी, मितली, पेट दर्द, पाचनतंत्र कमजोर होना, जैसी समस्याएं एकाएक उत्पन्न हो सकती है। दरअसल खाना खाने के बाद हमारा पाचनतंत्र पूर्ण रूप से सक्रिय हो जाता है। अमाशय मे पाचक रसो के स्राव होने लगता है। ऐसे मे पेट का तापमान अधिक हो जाता है और खून का संचारण भी तेज हो जाता है। भोजन को पचाने के लिए यह पाचनतंत्र की एक प्रक्रिया होती है। ऐसे मे तुरंत नहाने से ठंडा पानी का असर हमारे पाचनतंत्र पर पड़ता है। नहाने से खून का बहाव पेट मे ना होकर हाथ, पैरो और शरीर के दूसरे हिस्सो मे तेज होने लगता है। इस वजह से भोजन के पचने मे समस्या हो जाती है। खाना खाने के बाद पेट मे अग्नि तत्व सक्रिय हो जाते है और कई सारे एंजाइम निकलते है जिससे पेट का तापमान बढ़ जाता है। यह भोजन को पचाने का काम करती है लेकिन तुरंत नहाने से तापमान घट जाता है फलस्वरूप पाचंप्रक्रिया धीमी हो जाती है। और खाना पचने मे कठिनाई हो जाती है।

शोध मे साबित हुआ है की जो लोग रोज खाने के तुरंत बाद नहाते है उन्हें हमेशा पेट से जुड़ी समस्याएं घेरी रहती है। ऐसे लोगों का स्वास्थ हरेशा खराब रहता है। कितनी भी पौष्टिक चीज़े खाने के बावजूद भी सेहत नही बनती। ऐसे लोगों को तुरंत इस आदत को छोड़ना चाहिये। पाचनतंत्र के बिगड़ने से भविष्य मे कई सारी गंभीर बीमारियां जैसे मोटापा, अधिक दुबलापन, मधुमेह, अल्सर, कब्ज, बबासीर होने का खतरा रहता है। ये सभी बीमारिया तब होती है जब पाचनतंत्र मे गड़बड़ी होनी शुरू हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *