आइब्रो मेकअप करने वालो के लिए ज़रूरी खबर

आपने फेस में मेकअप कर लिया है, लेकिन आइब्रो मेकअप नहीं किया है, तो आपका मेकअप कंप्लीट नहीं माना जाएगा। सही शेप और मेकअप के बाद आइब्रो का बेहतरीन लुक सामने आता है। ज्यादातर लोगों को आइब्रो मेकअप के बारे में जानकारी नहीं होती है।

आइब्रो मेकअप की शुरुआत करने के लिए सबसे पहले आइब्रो को शेप में लाना जरूरी होता है। कुछ लोगों की आइब्रो आगे से मोटी होती है और कुछ ही दूरी पर जाकर खत्म हो जाती है। यानी कि आइब्रो की लंबाई कम होती है। ऐसे में आइब्रो की मार्जिन बनाए। मार्जिन को थोड़ा लंबा भी किया जा सकता है। मार्जिन को थोड़ा लंबा करने से आइब्रो का आकार बढ़ा हुआ दिखाई देगा। जब आइब्रो की मार्जिन बन जाए तो उसमे कलर फिल करना चाहिए। ध्यान रखें कि कलर बाहर की ओर न आए।

आइब्रो मेकअप के दौरान आइब्रो ब्रश का सही चुनाव करना भी बहुत जरूरी होता है। कुछ लोगों की आइब्रो घनी होती है, वहीं कुछ लोगों की आइब्रो में कम बाल होते हैं। इसलिए आइब्रो ब्रश का इस्तेमाल करते समय सही ब्रश की जानकारी होना बहुत जरूरी है।

जिन महिलाओं की आइब्रो में बाल ज्यादा हो लेकिन बहुत ज्यादा न हो, वो लेडीज बिगर ब्रो ब्रश का यूज कर सकती हैं। ऐसा करने से पाउडर सही तरह से ब्रो में अप्लाई हो जाता है।

स्कॉयर ब्रश का यूज आइब्रो के किनारों को सही तरह से शेप देने के लिए यूज किया जाता है। इस ब्रश का यूज करने से आइब्रो में नैचुरल लुक आसानी से आ जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *