शरीर में खून की कमी होने पर करें इन फलो का सेवन

डेट या खजूर को बच्चे या फिर बूढ़ें, सभी खाना पसंद करते हैं। खजूर में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन-B विटामिन-Cऔर मैग्नेशियम पाया जाता है। ये सभी न्यूट्रिएंट्स शरीर के लिए बहुतन फायदेमंद होते हैं। अगर किसी भी इंसान का वजन कम है तो भी वो खजूर खा सकता है।

खून की कमी को दूर करने के लिए अगर सबसे पहले किसी फल का नाम लिया जाता है तो वो है अनार। अनार सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है। अनार में विटामिन सी, फॉस्फोरस, फाइबर, कैल्शियम, आयरन जैसे अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। यही कारण है कि यह शरीर को कई बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है और शरीर हुए खून की कमी को भी पूरा करने में मदद करता है।

किवी का नियमित सेवन शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। अगर किवी का सेवन डॉक्टर की परामर्श के साथ किया जाए तो बेहतर रहेगा। कई बार लोगों को जानकारी नहीं होती है कि किसी भी फल को कितनी मात्रा में खाना चाहिए।

ऐसे में डॉक्टर से परामर्श करना सही रहेगा। कीवी विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ई, फोलेट, पोटेशियम आदि का अच्छा स्त्रोत है। इसका बोटेनिकल नाम एक्टिनिडिया डेलिसिओसा नाम है, जो कि एक्टिनिडियाएसी फैमिली से आता है। कीवी के नियमित सेवन से शरीर में ब्लड लेवल को बढ़ाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *