IPL में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले बल्लेबाज,जानिए उनके नाम

 हम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य (0) पर आउट होने वाले बल्लेबाजों के बारें में बात करेंगे। इस लिस्ट में पहले नम्बर पर जो बल्लेबाज़ आता है उसका नाम सुनकर चौंकना लाजमी है। क्योंकि वह एक धाकड़ बल्लेबाज़ है। उसने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाये हैं और अपनी टीम को 5 बार आईपीएल खिताब जिताया है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं रोहित शर्मा की।

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले शीर्ष 5 खिलाड़ियों में खास बात यह है कि ये सभी मुंबई इंडियन के लिए खेलते हैं या खेल चुके हैं। आइये इस लिस्ट के बारें में जानते हैं।

1- रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में जितना चलता है उतना आईपीएल में नही चलता है। इसका एक उदहारण यह है कि वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार बिना खाता खोले आउट होने वाले बल्लेबाज़ हैं। आपको बता दें कि रोहित शर्मा 13 बार 0 के स्कोर पर आउट हुए हैं।

2- आंजिक्य रहाणे 

Anjikya Rahane

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान आंजिक्य रहाणे भी आईपीएल में सबसे ज्यादा 13 बार शून्य (0) पर आउट हुए हैं। अक्सर फैन्स द्वारा कहा जाता है कि रहाणे एक टीट्वेंटी बल्लेबाज़ नहीं है। लेकिन इस समय वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हैं। रहाणे भी मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।

3- अम्बाती रायडू 

Ambati Raydu

मुंबई इंडियंस के लिए कभी ओपेंनिंग करने वाले अम्बाती रायडू भी आईपीएल में सबसे ज्यादा बार बिना खाता खोले आउट होने की लिस्ट में तीसरे नम्बर पर आते हैं। रायडू भी रहाणे और रोहित की तरह 13 बार 0 के स्कोर में पूरे आईपीएल करियर में आउट हुए हैं।

4- पार्थिव पटेल 

Parthiv Patel ipl

पार्थिव पटेल भी मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग कर चुके है। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने की लिस्ट में वह चौथे नंबर आते है। पार्थिव भी कुल 13 बार अपने आईपीएल करियर में बिना कोई रन बनाये आउट हुए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पार्थिव अब क्रिकेट के सभी फार्मेट से सन्यास ले चुके हैं। आखिरी बार उन्होंने आरसीबी के लिए आईपीएल खेला था। आईपीएल 2021 में वह कमेंन्ट्री करते हुए दिखाई दिए थे।

5- हरभजन सिंह 

Harbhajan Singh

हरभजन सिंह भी 13 बार आईपीएल में बिना खाता खोले हुए आउट हुए हैं।आपको बता दें कि हरभजन कई सालों तक मुंबई इंडियंस के रेगुलर सदस्य रहे। फिर वह चेन्नई सुपर किंग के लिए 2 साल खेले। इस साल वह कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *