IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टाइम टेबल, शेड्यूल और टीम, आज होगा पहला मैच
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम इस टूर्नामेंट का अपना पहला मैच 21 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी, जबकि आरसीबी का आखिरी लीग मैच 2 नवंबर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा। विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी टीम ने अभी तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। ऐसे में आरसीबी की टीम इस बार खिताब का यह सूखा जरूर खत्म करना चाहेगी।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का शेड्यूल इस प्रकार है:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर साल 2020 में कुल 14 मैच खेलेगा। बैंगलोर के 7 मुकाबले दुबई में, चार मुकाबले अबुधाबी और तीन मैच शारजाह में होंगे।
तारीख खिलाफ भारतीय समय के मुताबिक वेन्यू
21 सितंबर सनराइजर्स हैदराबाद 7:30 PM दुबई
24 सितंबर किंग्स इलेवन पंजाब 7:30 PM दुबई
28 सितंबर मुंबई इंडियंस 7:30 PM दुबई
3 अक्टूबर राजस्थान रॉयल्स 3:30 PM अबु धाबी
5 अक्टूबर दिल्ली कैपिटल्स 7:30 PM दुबई
10 अक्टूबर चेन्नई सुपरकिंग्स 7:30 PM दुबई
12 अक्टूबर कोलकाता नाइट राइडर्स 7:30 PM शारजाह
15 अक्टूबर किंग्स इलेवन पंजाब 7:30 PM शारजाह
17 अक्टूबर राजस्थान रॉयल्स 3:30 PM दुबई
21 अक्टूबर कोलकाता नाइट राइडर्स 7:30 PM अबु धाबी
25 अक्टूबर चेन्नई सुपरकिंग्स 3:30 PM दुबई
28 अक्टूबर मुंबई इंडियंस 7:30 PM अबु धाबी
31 अक्टूबर सनराइजर्स हैदराबाद 7:30 PM शारजाह
2 नवंबर दिल्ली कैपिटल्स 7:30 PM अबु धाबी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की पूरी स्क्वाड:
आरोन फिंच, देवदत्त पडीक्कल, पार्थिव पटेल, विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, गुरकीरत मान, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल, एडम जंपा, इसुरू उडाना, मोईन अली, जोश फिलीप, पवन नेगी, पवन देशपांडे, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव ।