Is eating ghee on an empty stomach daily in the morning beneficial for our health?

क्या रोजाना सुबह खाली पेट घी खाना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है?

आप एक मिनट बैठिये और सोचिये कि सुबह उठकर फ्रेश होने के बाद आपको सबसे पहले क्या करना है क्योंकि कुछ लोग सुबह उठने के बाद चाय या कॉफ़ी लेना पसंद करते हैं तो वहीँ दूसरी तरफ कुछ लोग सीधा नाश्ता करना पसंद करते हैं।

कुछ ऐसे भी लोग जो अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सचेत रहते हैं और वो सुबह उठने के बाद सबसे पहले गर्म पानी और शहद लेते हैं या नेचुरल हेल्दी ड्रिंक्स लेते हैं। सुबह सुबह खाली पेट हमें क्या करना चाहिए इसके लिए हर आदमी का अपना अपना नजरिया होता है।

हालांकि कुछ ऐसी चीजें है जिसे सबसे पहले सुबह सुबह खाली पेट कोई भी आदमी इस्तेमाल करना नहीं चाहता होगा। हममें से कोई भी ऐसा नहीं होगा जो सुबह सुबह खाली पेट मसालेदार फूड्स का सेवन करना चाहता होगा। इसी तरह सुबह सुबह खाली पेट लोग घी भी इस्तेमाल करना नहीं पसंद करते हैं लेकिन कई सारे अध्ययन और खासतौर पर हमारे आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट नाश्ते से पहले घी का सेवन करने से आपको ढेर सारे स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलते हैं।

1- प्रत्येक कोशिका को मजबूती देता है:

आयुर्वेद के अनुसार घी शरीर की सभी कोशिकाओं को मजबूती देने का काम करता है इसलिए इसे रासा कहा जाता है। आपको बता दें कि रासा एक तरह का न्यूट्रीयेंट्स है जिसका अगर खाली पेट सेवन किया जाए तो यह आपके शरीर की कोशिकाओं का पालन पोषण करने में मदद करता है और आपके पूरे स्वास्थ्य को नियंत्रित करता है।

2- त्वचा में निखार लाता है:

चूंकि घी का सेवन करने से आपकी कोशिकाएं पुनर्जीवित होती हैं जिससे आपकी त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है और वो स्वस्थ होती है। घी आपके स्किन की नेचुरल नमीं को बनाये रखता है उसे ड्राई होने से भी बचाता है।

3- गठिया में आराम देता है:

घी का सेवन करने से आपको जोड़ों में दर्द और गठिया आदि की समस्या नहीं होती है क्योंकि घी एक नेचुरल लुब्रीकेंट की तरह काम करता है। घी में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होते हैं जो ऑस्टियो-पोरोसिस होने की संभावना को कम करता है और हड्डियों को स्वस्थ रखता है।

4- दिमाग को एक्टिव रखता है: अगर आप घी को सुबह सुबह खाली पेट इस्तेमाल करते हैं तो आपके दिमाग की कोशिकाएं एक्टिव होती है और नर्व भी प्रेरित होती हैं जिसकी वजह से आपकी मेमोरी और सीखने की क्षमता आदि बढ़ती है। इसके सेवन से आपको अल्जीमर जैसी बीमारी होने की भी संभावना कम हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *