3 फुट 5 इंच की एक्ट्रेस जूही असलम हैं 1 बच्चे की मां, 10 महीने का हो चुका है बेटा

इंसान की हाइट मायने नहीं रखती, सोच मायने रखती है, इस कथन को साबित करते हैं हमारे कई सितारे। ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने छोटे कद के बावजूद एक्टिंग जगत में ना सिर्फ पहचान बनाई बल्कि बड़ा मुकाम भी हासिल किया। कम कद वाले कई एक्टर्स मौजूद हैं, जिसमें से एक जूही असलम भी हैं। जूही ने बेहद कम कद होने के बावजूद टीवी इंडस्ट्री में एक बड़ी पहचान बनाई। पहले उन्हें भी लगता था कि टीवी इंडस्ट्री उन्हें अपना नहीं पाएगी लेकिन उनका सोचना गलत निकला। आज वह जो कुछ भी हैं अपने दम और विश्वास की वजह से हैं।

जूही 3 फुट 5 इंच की लंबाई वाली टीवी अभिनेत्री है। इन्होंने ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ और ‘जोधा अकबर’ जैसे सीरियलों में काम किया है। साल 2018 में उन्होंने अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड करीम के साथ निकाह कर लिया था। निकाह के बाद से ही जूही छोटे पर्दे से गायब हैं। वह किसी भी सीरियल में नजर नहीं आ रही हैं।

निकाह करने के बाद जूही एक बच्चे की मां बन चुकी हैं। उनका बेटा देखने में काफी क्यूट है। बड़े समय बाद जूही के बेटे की नई तस्वीर सामने आई है। उनका बेटा रोता हुआ नजर आ रहा है। उनका बेटा काफी क्यूट लगता है। जन्म के कुछ दिनों बाद जूही ने सोशल मीडिया से बेटे की झलक चाहने वालों को दिखाई थी, जिसे काफी वक्त हो चुका है।

2019 अगस्त में जूही ने अपने बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने अपने बेटे का नाम अब्दुल रहीम रखा है। 10 महीने का अब्दुल उनकी जान का टुकड़ा है। आजकल उनका ज्यादातर समय अपनी इस नन्ही सी जान के साथ बीतता है। वह बेटे को पूरी जिम्मेदारी के साथ पाल रही हैं। वह अपने बेटे को जान दे ज्यादा प्यार करती हैं। आपको बता दें इन दिनों कोरोना के बीच जूही बेटे और पति के साथ अपने मायके शिकोहाबाद में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *