जानिए बॉडी के लिए एकदम फिट है ‘डिप एक्सरसाइज’
आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको विभिन्न प्रकार के डिप से परिचित करवाएंगे। जानेंगे कि डिप एक्सरसाइज क्या है और इसे किस तरह किया जाता है। साथ ही जानिए इस एक्सरसाइज के फायदे क्या हैं।
पेरेलल बार डिप्स
पेरेलल बार को कस कर पकड़ लें। अब अपनी बॉडी का सारा वेट हाथों में डाल दें। अब अपने आपको ऊपर की ओर उठाएं। इस दौरान हाथों को सीधा रखें। अब बॉडी को नीचे लाए। इस दौरान हाथ से 90 डिग्री का कोण बनना चाहिए।

रिंग डिप्स
ये स्टैन्डर्ड डिप्स में गिनी जाती है। जिमनास्टिक रिंग में हाथों की सहायता से बॉडी के वेट को कंट्रोल कर अप एंड डाउन करते है।
जिम ट्रेनर भी इस एक्सरसाइज के कई फायदे बताते हैं। इसे करने से आपकी पूरी बॉडी की एक्सरसाइज हो जाती है। इसके अलावा इस एक्सरसाइज के और भी कई फायदे हैं, जिनके बारे में हम नीचे बताने जा रहे हैं। जानिए इसके फायदे :
1.ये पूरे शरीर की बॉडी स्ट्रेंथ को बढ़ाने का काम करता है। हो सकता है कि आपको डिप एक्सरसाइज की वजह से पेन फील हो, लेकिन ये कुछ दिनों बाद कम हो जाएगा।

2.ये खासतौर पर ट्राईसेप्स की स्ट्रेंथ को टारगेट करता है। बाकी एक्सरसाइज के मुकाबले ये आपके ट्राईसेप्स फ्लेक्सिबिलिटी को इंप्रूव करता है।
3.आगर आप इसे लगातार कर रहे हैं तो कुछ दिनों बाद अपर चेस्ट स्ट्रेंथ भी बढ़ने लगेगी। बारबेल या डम्बल की अपेक्षा आपको इसका असर तेजी से महसूस होगा।