जानिए त्वचा को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाने के आसान तरीके
कॉफी
चेहरे पर नेचुरली और एक्ट्रेस जैसा ग्लो पाने के लिए सोने से पहले कॉफी पैक लगाना काफी फायदेमंद होता है। आप चाहें तो इससे फेशियल भी कर सकती है। इस पैक को बनाने के लिए 1 कटोरी में 1 टेबलस्पून कॉफी, 1/2 टेबलस्पून चावल का आटा, 1-1 टेबलस्पून कच्चा दूध और शहद डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाए। 10-15 मिनट इसे चेहरे पर लगा रहने दें। बाद में चेहरे को पानी से साफ कर लें। यह पैक स्किन को गहराई से साफ कर, चेहरे के दाग-धब्बे दूर कर स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाता है।
दूध
दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को गहराई से साफ कर ग्लो करने में मदद करता है। इसे पीने के साथ रोज रात को सोने से पहले इसका पैक बना कर लगाने से चेहरे पर पार्लर जैसा निखार पाने में मदद मिलती है। इसके लिए 1-1 टेबलस्पून दूध और शहद मिक्स कर चेहरे पर मसाज करते हुए 10-15 मिनट तक रहने दें।
एवोकाडो
एवोकाडो खाने के साथ इसका पैक चेहरे पर लगाने से स्किन हैल्दी और ग्लोइंग होती है। इसमें पाएं जाने वाले एंटी- एजिंग तत्व चेहरे के पिंपल्स, झुर्रियों, झाइयों को दूर करने में मदद करता है।
संतरा
विटामिन सी से भरपूर संतरा चेहरे पर ग्लो लाने का काम करता है। जहां यह खाने में फायदेमंद होता है वही इसके छिलकों के पाउडर को रोज वॉटर और मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाने से पार्लर जैसा ग्लो मिलता है।