किसी के भी नेल्स से जानिए उसका स्वभाव।

जिन लोगों के नाखून छोटे होते हैं, ऐसे लोग थोड़े संकीर्ण विचारों वाले होते हैं| इन्हें कोई भी बदलाव जल्दी ही पसंद नहीं आता है| ऐसे लोग हमेशा अपने फायदे के बारे में सोचते हैं और दूसरों को समझने की बिल्कुल भी कोशिश करते हैं।ऐसे लोगो के व्यवहार में भी रूखापन पाया जाता है।

जिन लोगों के नाखून लंबे होते हैं, वे उदार और प्रगतिशील होते हैं| उनके व्यवहार में हंसमुख पन भी पाया जाता है| ऐसे लोग दूसरों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं| ऐसे लोग जिंदगी में काफी कामयाबी हासिल करते हैं।

जिन लोगों के नाखून सफेद होते हैं ऐसे लोग अपने जन्म से ही उदार अमीर और उदार मन के पाए जाते हैं।

ऐसे लोग सभी कामों को आसानी से चुटकी भर में कर लेते हैं। साथ ही ऐसे लोग सबके साथ घुल मिलकर रहते हैं|ऐसे लोग काफी द्रण निश्चयी और महनती होते हैं और हर काम को पूरी लगन से करते हैं।

जिन लोगों के नाखून चोकोर होते हैं, उन लोगों का दिल काफी कमज़ोर होता है। कोई भी ज़रा सी परेशानी आने पर ये लोग काफी घबरा जाते हैं।ये लोग अपनी जिंदगी से ज़्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं रखते हैं| साथ ही ऐसे लोग काफी मेहनती होते हैं और अपना हर काम पूरी लगन और मेहनत से करना पसंद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *