जानिए चेहरे पर अंडा लगाने का तरीका
अंडा खाने के फायदों के बारे में तो आप जानते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि अंडा आपके चेहरे के लिए कितना फायदेमंद है। जी हां, अंडे में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी त्वचा में कसावट लाने के साथ ही चेहरे पर दिखने वाले कील-मुंहासे, दाग-धब्बे, झुर्रियां, फाइन लाइन्स, ब्लैकहैड हटाने के अलावा कालेपन को भी दूर करते हैं। खासतौर से अगर अंडे को फेस मास्क या पैक के रूप में चेहरे पर इस्तेमाल किया जाए, तो इससे आपके चेहरे पर अलग ही निखार आ जाएगा।
अंडा न केवल आपकी सेहत के लिए अच्छा है, बल्कि अगर इसका इस्तेमाल आप अपनी त्वचा पर करें, तो यह इसमें नई जान डाल देता है। अच्छी बात ये है, कि अंडे को आप किचन में मौजूद कई सामग्रियों के साथ मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे चेहरे पर अंडा लगाने के फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको चेहरे के लिए अंडे के फायदे और चेहरे पर अंडे का इस्तेमाल करने के अलग-अलग तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।
चेहरे पर अंडा लगाने के फायदे –
अंडा हमारी सेहत के अलावा त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खासतौर से अगर इसे फेस पैक या मास्क के रूप में लगाया जाए तो। दरअसल, अंडे में कुदरती विटामिन्स, मिनरल, प्रोटीन और फैटी एसिड होते हैं, जो डैमेज त्वचा को रिपेयर करने में मदद करते हैं। इसे लगाने से त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते हैं और लटकती त्वचा से भी निजात मिलती है। यहां हम आपको चेहरे पर अंडे के अन्य फायदों के बारे में भी बता रहे हैं।
फेस पर अंडा लगाने के फायदे चेहरे के बाल हटाए
अंडा चेहरे पर दिखने वाले अनचाहे बालों को हटाने के लिए बहुत फायदेमंद है। जिन लोगों के चेहरे पर जरूरत से ज्यादा बाल होते हैं, वे अंडे के सफेद हिस्से की मदद से प्राकृतिक तरीके से इनसे राहत पा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में अंडे का सफेद हिस्सा लेकर ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाएं। अब एक टिशू पेपर को अपने आंख और नाक के शेप में काटकर इस पर ब्रश से अंडा लगाएं और फिर इसे अपने चेहरे पर चिपकाएं। जब ये पूरी तरह से सूख जाए, तो धीरे-धीरे करके इसे हटा लें। ऐसा करने से चेहरे के सभी फेशियल हेयर गायब हो जाएंगे।
अंडा लगाने के फायदे चेहरे के पोर्स टाइट करने में
अंडा चेहरे के बढ़े हुए छिद्रों को बंद करने में बेहद मददगार है। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच अंडे का सफदे हिस्सा लें और इसमें एक नींबू का रस अच्छे से निचोड़ लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 15 बाद इसे धो लें। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से आपके चेहरे पर कसाव आ जाएगा।
चेहरे पर अंडा लगाने के फायदे ऑयली स्किन से राहत दिलाए
अंडा एक अच्छा ऑयली स्किन सेवर है। ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए इससे अच्छा उपाय और कुछ नहीं हो सकता। यह चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त तेल को हटाने में बहुत मददगार है। इसके लिए एक अंडे के सफेद हिस्से को फेटें और इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं। नींबू का रस अतिरिक्त तेल को अवशोषित करता है, वहीं अंडे का सफेद भाग पोर्स को टाइट करता है। अब इसे चेहरे पर लगाएं और सूख जाने के बाद धो लें।