Know how to remove face masks

पिंपल्स हटाने के लिए फेस मास्क जानिए कैसे

गर्मियां शुरू हो गई है।गर्मियों में पिंपल्स का आना आम बात है, पर पिंपल्स कई तरह के होते हैं। कुछ लोगों के बिल्कुल छोटे छोटे से पिंपल्स हो जाते हैं, तो कुछ लोगों के पस वाले हो जाते हैं। कुछ लोगों के चेहरे पर रेडनेस वाले पिंपल हो जाते हैं, तो इस तरीके से हमारे यहां पर पिंपल्स की छे किसमें मानी जाती है। लेकिन कुछ ऐसे फेस मास्क जो आज आपको बताने जा रहे हैं, वह आपके हर एक तरह के पिंपल्स का खात्मा करने में आपका सहयोग देंगे।

  1. आपको इसे हफ्ते में दो बार लगाना है। एक महीना करेंगे तो फर्क खुद-ब-खुद नजर आ जाएगा। इसे अच्छी तरह से मिलाकर अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

नींबू का रस एक चम्मच

बेसन एक चम्मच

हल्दी एक चौथाई

  1. इस फेस मास्क को हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं। इसे लगाने के बाद आपके पिंपल जो सूखने लगेंगे और उनके निशान भी खत्म हो जाएंगे, क्योंकि आलू का रस पिंपल्स के निशान गायब करने में बहुत सहायता करता है। इसे अच्छी तरीके से मिलाकर अपने चेहरे पर लगा ले और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

आलू का रस दो चम्मच

बेसन एक चम्मच

बेकिंग सोडा एक चौथाई

  1. इस फेस मास्क को हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं। यह आपकी त्वचा को लाइट भी करेगा। इसे अच्छी तरीके से मिलाकर अपने चेहरे पर लगा लीजिए।

चावल का आटा एक चम्मच

दही एक चम्मच

गुलाब जल एक चम्मच

  1. इस फेस मास्क को हफ्ते में दो से तीन बार लगाया जा सकता है। इसे लगाने के बाद त्वचा बहुत सॉफ्ट हो जाती है। और पिंपल सूखने लगते हैं। नींबू के रस में विटामिन सी होता है, जिसकी वजह से पिंपल्स के निशान भी हमेशा के लिए हट जाते हैं और त्वचा बिल्कुल साफ हो जाती है। शहद हमारी स्किन को बहुत ज्यादा सॉफ्ट बनाता है, जिसकी वजह से हमारी स्किन बहुत ज्यादा ग्लासी लगती है। चावल का आटा हमारे स्किन को लाइट करने में बहुत सहायता करता है। इसे अच्छे तरीके से मिलाकर अपने चेहरे पर लगा लीजिए।

शहद 2 चम्मच

चावल का आटा एक चम्मच

नींबू का रस एक चम्मच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *