जानिए सेक्स के लिए कामसूत्र टिप्स

कामसूत्र में सेक्स की 64 पोजीशन के बारे में बताया गया है, जो कि आपके आनंद को और बढ़ा सकती हैं और नियमित प्रक्रिया में रोचकता डाल सकती हैं। इन पोजीशन में डॉगी स्टाइल, बटरफ्लाई, रिवर्स काउगर्ल, स्पून पोजीशन आदि शामिल हैं, जिन्हें पाश्चात्य देशों से आया माना जाता है, जबिक यह पूरी तरह से प्राचीन हैं।

कामसूत्र में फोरप्ले पर भी लिखा गया है। कामसूत्र के मुताबिक फोरप्ले महिलाओं और पुरुषों को ऑर्गेज्म प्राप्त करने में काफी मदद करता है। इसके लिए, महिलाएं पुरुषों के पेनिस, गर्दन और अन्य संवेदनशील शारीरिक हिस्सों के साथ चुंबन, काटना या जीभ से आनंद दे सकती हैं।

कामसूत्र टिप्स में यह भी जानकारी है कि, महिलाओं के संवेदनशील हिस्से आपस में जुड़े होते हैं। मतलब अगर आप महिला के निपल्स के साथ फोरप्ले करेंगे तो उन्हें क्लिटोरिस में भी सेंसेशन फील होंगी और आप इन संवेदनशील हिस्सों को एकसाथ उत्तेजित करके उन्हें ऑर्गेज्म प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं।

इसके अलावा, कामसूत्र टिप्स में महिलाओं के जी-स्पॉट को उत्तेजित करने वाली सेक्स पोजीशन का इस्तेमाल करने की बात कही गई है। इसके लिए आप काउगर्ल या रिवर्स काउगर्ल सेक्स पोजीशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *