जानिए पेनिस से जुड़ी गंभीर बीमारियां कभी न करें नजरअंदाज

आमतौर पर पुरुष पेनिस (लिंग) की बीमारी पर ज्यादा जागरूक नहीं होते हैं। वहीं, आंकड़ों पर गौर करें तो योनि से जुड़ी बीमारियों के बारे में महिलाएं जितना सतर्क रहती हैं, ठीक इसके विपरीत पुरुष सिर्फ बेहद गंभीर समस्याओं को लेकर ही सतर्क देखें जाते हैं। पेनिस की बीमारी धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंचती है। इस वजह से अधिकतर पुरुष इससे जुड़ी बीमरी के बारे में अंजान रह जाते हैं।

Image result for जानिए पेनिस से जुड़ी गंभीर बीमारियां कभी न करें नजरअंदाज

पेरोनी पेनिस की बीमारी का एक प्रकार है, जो लिंग को अंदर से घाव देती है। पेरोनी होने पर लिंग के अंदर घाव हो जाती है। लिंग के अंदर उत्तकों में गांठ बन जाती है, जिसके कारण पेनिस इरेक्शन के दौरान एक तरफ झुका रह जाता है गंभीर मामलों में डॉक्टर दवा लिख सकते हैं या स्थिति और ज्यादा गंभीर होने पर डॉक्टर सर्जरी की सलाह भी दे सकते हैं।

पेनिस की बीमारी बालानाईटिस लिंग के सिरे या फोरस्किन पर होती है। इसके कारण लिंग का सिरे में सूजन आ जाती है। आमतौर पर यह एक तरह का इंफेक्शन होता है। बालानाईटिस होने पर लिंग में खुजली और दर्दनाक डिस्चार्ज की समस्या देखी जा सकती है। इसके उपचार के लिए एंटीबायोटिक या एंटीफंगल दवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Image result for जानिए पेनिस से जुड़ी गंभीर बीमारियां कभी न करें नजरअंदाज

पेनिस की बीमारी में यह एक दुर्लभ समस्या होती है। यह कैंसर है लिंग की त्वचा की कोशिकाओं में होता है। इसका विकास धीमे होता है लेकिन, एक बार होने पर यह लिंग के अन्य भागों में बहुत तेजी से फैल सकता है।

Image result for जानिए पेनिस से जुड़ी गंभीर बीमारियां कभी न करें नजरअंदाज

पेनिस की बीमारी यूरेथ्राटिस होने पर मूत्रमार्ग में सूजन हो जाती है। जो आमतौर पर संक्रमण के कारण हो सकती है। यूरिन या वीर्य में ब्लड आना, यूरिन पास करते समय दर्द होना इसके लक्षण है। कुछ गंभीर मामलों में फीवर आना भी इसका लक्षण हो सकता है। बात की जाए इसके कारणों की तो, प्राइवेट पार्ट या उसके आसपास कोई चोट लगने के कारण यह रोग हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *